विचारघर

विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › सैमुअल स्माइल्स

सैमुअल स्माइल्स — सूक्ति व विचार

सैमुअल स्माइल्स के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। सैमुअल स्माइल्स के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“हमारे पूर्वजों ने अधिकारों के लिए संघर्ष किया, आज की पीढ़ी को कर्तव्य के लिए संघर्ष करना है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“अंतःकरण प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र का सार है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“स्वतंत्रता से भी अधिक शक्तिशाली एक और शब्द है—'अंतःकरण'।”

— सैमुअल स्माइल्स

“इस विश्व में हर वस्तु का अंत होता है। पुस्तक की अंतिम पंक्ति, अंतिम उपदेश, अंतिम भाषण, जीवन का अंतिम कार्य और मृत्यु के समय कहे हुए अंतिम शब्द- सब इसी अटूट सत्य की ओर निर्देश करते हैं।”

— सैमुअल स्माइल्स

“आज के समाज में प्रतिभा तो बहुत है, परंतु श्रद्धा नहीं है। ज्ञान तो है परंतु व्यावहारिक बुद्धि नहीं है। आडंबरपूर्ण सभ्यता तो है, परंतु प्रेम व सहानुभूति नहीं है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“कर्त्तव्य, दया, तथा प्रेम से प्रेरित होकर किए कार्य उन कार्यों से हज़ार गुना श्रेष्ठ होते हैं जो केवल धन के लिए किए जाते हैं। पहली प्रकार के कार्य आत्म-त्याग और साहस की प्रेरणा देते हैं, जबकि दूसरी प्रकार के कार्य धन प्राप्ति के साथ ही समाप्त हो जाते हैं।”

— सैमुअल स्माइल्स

“हृदय व आत्मा से शून्य बुद्धि व शरीर केवल हड्डियों का एक ढाँचा है। कोरी बुद्धि और तर्क से हम सृष्टि के रहस्यों को नहीं समझ सकते।”

— सैमुअल स्माइल्स

“किसी के मरने पर लोग पूछेंगे—वह कौन-सी संपत्ति छोड़ गया है? परंतु देवता पूछेंगे—तुम अपने पीछे कौन से अच्छे कर्म छोड़ आए हो?”

— सैमुअल स्माइल्स

“बुरी पुस्तकें एक ऐसा विष होती हैं, जो समाज में बुराई के बीज डालती हैं। इन पुस्तकों के लेखक अपनी क़ब्रों से भी भावी पीढ़ियों की हत्या करते रहते हैं।”

— सैमुअल स्माइल्स

“जीवन एक ऐसी अनूठी पुस्तक है, जो अंत तक मनुष्य का साथ देती है, परंतु इसके कठिन पृष्ठों को समझने के लिए बुद्धि की आवश्यकता है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“निर्धनों की आवश्यकताओं और कठिनाइयों को अमीर कभी नहीं समझ सकते।”

— सैमुअल स्माइल्स

“व्यवहार की छोटी-छोटी बातें ही व्यक्ति के चरित्र का दर्पण होती हैं, न कि लंबी-चौड़ी बातें।”

— सैमुअल स्माइल्स

“बाहरी चमक-दमक होते हुए भी कोई देश भीतर से खोखला हो सकता है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“जो व्यक्ति छोटे कामों को ईमानदारी से करता है, वही बड़े कामों को ईमानदारी से कर सकता है।”

— सैमुअल स्माइल्स

“यह कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिन सिद्धांतों को हमारे पूर्वज अपने जीवन के व्यवहार में लाते थे, हम उन पर केवल चर्चा ही करते रहते हैं।”

— सैमुअल स्माइल्स

“आत्मत्याग, प्रेम तथा कर्तव्य से प्रेरित होकर किए गए छोटे-बड़े कार्यों से ही चरित्र का निर्माण होता है।”

— सैमुअल स्माइल्स

विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ के अन्य रचनाकार