“अगर आप लंबे समय तक यात्रा करते हैं, तो हर कहानी उपन्यास बन जाती है।”
विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › ग्लोरिया स्टाइनम
ग्लोरिया स्टाइनम — सूक्ति व विचार
ग्लोरिया स्टाइनम के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। ग्लोरिया स्टाइनम के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“हम सभी—पुरुषों और स्त्रियों—के लिए मुख्य समस्या सीखना नहीं है, बल्कि सीखे हुए को भूल जाना है।”
“लड़कियों को जानने की ज़रूरत है कि वे नियम तोड़ सकती हैं।”
“एक दिन पके बालों वाली स्त्रियों की सेना चुपचाप पृथ्वी पर क़ब्ज़ा कर सकती है!”
“स्त्रीवादी वह है जो स्त्रियों और पुरुषों के बीच समानता और पूर्ण मानवता को स्वीकार करे।”
“स्त्रियाँ हमेशा कहती रहती हैं, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकती हैं, जो पुरुष कर सकते हैं।’’ लेकिन पुरुषों को कहना चाहिए, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकते हैं, जो स्त्रियाँ कर सकती हैं।’’”
“कहा जाता है कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा निर्धारक यह है कि हम दुनिया को रोमांचक मानते हैं या शत्रुतापूर्ण। दोनों ही दृष्टिकोण स्वयं को पूरा करने वाली भविष्यवाणी बन जाते हैं।”
“हमें पीढ़ी दर पीढ़ी यह याद रखना चाहिए कि सिखाने के लिए जितना है, उतना ही सीखने के लिए है।”
“बहुत से लोग सही व्यक्ति बनने की कोशिश करने के बजाय, सही व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।”
“हमने बेटियों का पालन-पोषण बेटों की तरह करना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत कम लोगों में इतना साहस है कि वे अपने बेटों को बेटियों की तरह बड़ा होने दें।”
“स्त्रियों की जुआ खेलने की सारी इच्छा शादी से पूरी हो जाती है।”
“लेखन एकमात्र ऐसा काम है, जिसे करते समय मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ और करना चाहिए।”
“अमीर लोग तीन पीढ़ियों के लिए योजना बनाते हैं, ग़रीब लोग शनिवार रात की योजना बनाते हैं।”
“स्त्रियों के पास दो विकल्प हैं : या तो वे स्त्रीवादी हैं या पीड़ा सुखभोगी हैं।”
“हम वे पुरुष बन रही हैं, जिनसे हम शादी करना चाहती थीं।”
“साहसिक काम तब शुरू होता है, जब मैं अपने घर से बाहर निकलती हूँ।”
“कोई कुर्सी भी किसी छोटी, सीमित जगह की तरह जेल ही होती है।”
“अगर आप सभी तर्कों के ख़िलाफ़ अपने आपको किसी घटना की ओर आकर्षित हुआ पाते हैं, तो आगे बढ़िए—ब्रह्मांड आपको कुछ बता रहा है।”
“हँसी एक बचाव है।”
“कोई भी व्यक्ति जो कुछ अनुभव कर रहा है, उस समय वह इसके विशेषज्ञों से बड़ा विशेषज्ञ होता है।”
“कल्पना की छलाँग लगाए बिना या सपने के बिना, हम संभावनाओं के उत्साह को खो देते हैं। आख़िरकार सपने देखना योजना बनाना ही है।”
“हम इतने अलग हैं, फिर भी कितने समान हैं।”
“मुझे लिखना पसंद नहीं है—मुझे मेरे बारे में लिखा जाना पसंद है।”
“आप जो भी करना चाहते हैं, कर डालें… अपने आपको मूर्ख बनाना बेहद ज़रूरी है।”
“ताक़त हासिल की जा सकती है, लेकिन दी नहीं जाती है। ताक़त हासिल करने की प्रक्रिया अपने आपमें सशक्तीकरण है।”
“स्त्रीवाद स्मृति है।”
“जब हम अनुमोदन की तलाश बंद कर देते हैं, तब अक्सर हमारे लिए सम्मान अर्जित करना आसान हो जाता है।”
“बहुत कम जीने की तुलना में, मर जाना कम दुखद लगता है।”
“उन लोगों के द्वारा सबसे अच्छे निर्णय लिए जाते हैं, जो उनसे प्रभावित होते हैं।”
“मैं जहाँ भी जाती हूँ—शहर के चौक पर—किताबों की दुकानें अभी भी सबसे प्रिय हैं।”
“जब लोग मुझसे पूछते हैं कि इतने वर्षों के बाद भी मुझमें आशा और ऊर्जा क्यों है, तो मैं हमेशा कहती हूँ : ‘‘क्योंकि मैं यात्रा करती हूँ।’’”
“जब अतीत मर जाता है तो शोक होता है, लेकिन जब भविष्य मर जाता है तो हमारी कल्पनाएँ उसे आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो जाती हैं।”
“अगर जूता फिट नहीं आता है, तो क्या हमें पैर को बदल देना चाहिए?”
“सामान्यीकरण से नफ़रत करो, विशिष्टता से प्यार करो।”
“सहानुभूति मानवीय भावनाओं में सबसे अधिक विलक्षण है।”
“मैं मृत पुरुषों की पूजा उनकी ताक़त के कारण किया करती थी, मैं यह भूल गई थी कि मैं मज़बूत थी।”
“अतियथार्थवाद अंतर्वस्तु पर शैली की विजय है।”