“आज़ादी का अर्थ हर चीज़ पर सवाल उठाने का अधिकार है।”
विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › आई वेईवेई
आई वेईवेई — सूक्ति व विचार
आई वेईवेई के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। आई वेईवेई के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“अगर शेक्सपियर आज ज़िंदा होते तो शायद वह ट्विटर पर लिख रहे होते।”
“दुनिया नहीं बदलेगी अगर आप ज़िम्मेदारी का बोझ अपने कंधों पर नहीं लेंगे।”
“मैं अक्सर ख़ुद से पूछता हूँ कि क्या मैं दुबारा हिरासत में लिए जाने से डरता हूँ। मुझे आज़ादी से प्रेम है जैसा किसी और को है, शायद सबसे अधिक। लेकिन यह भी एक त्रासदी है कि आप अपनी ज़िंदगी एक डर में बिताएँ। यह डर असल में आज़ादी के ख़त्म होने से भी बुरा है।”
“दुनिया गोल है, इसमें न तो कोई पूरब है न पश्चिम।”
“कहिए आपको जो कहने की ज़रूरत है—बिल्कुल सीधे और सादे शब्दों में, और फिर उसकी ज़िम्मेदारी लीजिए”
“मेरा काम हमेशा राजनीतिक रहा है, क्योंकि चीन में आर्टिस्ट होने का फ़ैसला ही राजनीतिक है।”
“एक छोटा-सा कर्म लाखों विचारों के बराबर है।”
“मेरा पसंदीदा शब्द : ‘करो’।”
“हमें पुरानी भाषा से बाहर निकलने की ज़रूरत है।”
“चीन के बुद्धिजीवियों और प्रोफ़ेसरों और उनका बचाव करने वाले राजनीतिक माफ़िया के बीच एक महीन-सी रेखा है जो उन्हें अलग करती है।”
“चेयरमैन माओ दुनिया के पहले व्यक्ति थे—ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले। उनकी हर उक्ति 140 शब्दों में समा जाती है।”
“ब्लॉगिंग से पहले, मैं मध्य युग में रह रहा था। अब टाइम और स्पेस को लेकर मेरी सोच संपूर्ण रूप से बदल गई है।”
“सरकारी कंप्यूटर में सिर्फ़ एक बटन है : डिलीट।”
“बोलने की आज़ादी में यह समाहित है कि दुनिया परिभाषित नहीं है। यह तभी अर्थपूर्ण होती है जब लोगों को यह अनुमति हो कि वे दुनिया को अपने तरीके से देख सकें।”
“जब मैं वापस चीन लौटा (अमेरिका से), मेरे पास न तो अमेरिकी पासपोर्ट था, न ही पत्नी थी और न ही यूनिवर्सिटी की कोई डिग्री। चीनी समाज के हिसाब से मैं बिल्कुल असफल था।”
“हर चीज़ कला है। हर चीज़ राजनीति है।”
“मैं नहीं चाहता कि अगली पीढ़ी भी वही लड़ाइयाँ लड़े जो मैंने लड़ी।”
“अगर एक राष्ट्र अपने अतीत का सामना नहीं कर सकता तो उसका कोई भविष्य नहीं है।”
“जीवन कला है। कला जीवन है। मैंने इन दोनों को कभी अलग नहीं करता। मुझे बहुत अधिक क्रोध महसूस नहीं होता। मेरे पास बहुत सारी ख़ुशियाँ भी हैं।”
“आप चाहें तो मुझे (मेरे ब्लॉग्स) को ब्लॉक कर दें, लेकिन मैं सेल्फ़-सेंसर नहीं करूँगा; क्योंकि वह एकमात्र वजह है जिसकी वजह से मैं ब्लॉगिंग करता हूँ। हम दोनों जानते हैं कि यह एक खेल है। आपको अपनी भूमिका अदा करनी है और मुझे अपनी।”
“‘कला को सिर्फ़ कला’ के तौर पर करने को मैं बहुत कम समय देता हूँ।”
“बहुत कम लोगों को पता है कि कला इतनी महँगी क्यों बिकती है। मैं भी यह नहीं जानता हूँ।”
“हर दिन यह ख़याल आता है कि आज मुझे फिर से हिरासत में ले लिया जाएगा…”
“पुलिस की गाड़ियों को उलट देना ज़बरदस्त व्यायाम है। ये एकमात्र खेल है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूँ।”
“जब मैं हिरासत में था तो उन दिनों मैं सबसे अधिक चाँद के बारे में सोचा करता था।”
“मुझे न्यूयॉर्क से प्रेम है—उसके एक-एक इंच से। उस समय थोड़ा डर लगा था, लेकिन उत्साह का भाव बहुत मज़बूत था—बौद्धिक रूप से और जो दिख रहा था विजुअली। ये शहर किसी दैत्य-सा था।”