“बिना शिकायत के सहना, एकमात्र सबक़ है जो हमें इस जीवन में सीखना है।”
विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › विन्सेंट वॉन गॉग
विन्सेंट वॉन गॉग — सूक्ति व विचार
विन्सेंट वॉन गॉग के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। विन्सेंट वॉन गॉग के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“मुझे निश्चित रूप से कुछ भी नहीं मालूम है। लेकिन तारों को देख मैं स्वप्न देखता हूँ।”
“किसी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कि वह बग़ीचे में काम करे और फूलों को बढ़ता हुआ देखे।”
“मनुष्य का हृदय समंदर जैसा है, इसमें तूफ़ान है; लहरें हैं और इसकी गहराई में मोती भी हैं।”
“अगर तुम्हारे भीतर से एक आवाज़ आती है कि तुम चित्र नहीं बना सकते, तब किसी भी तरह से तुम्हें चित्र बनाने चाहिए; और फिर वह आवाज़ शांत हो जाएगी।”
“एक चित्र में जिसे रंग कहते हैं, उसे ही जीवन में उत्साह कहते हैं।”
“कला उनके लिए सांत्वना है, जिन्हें जीवन ने तोड़ दिया है।”
“चीज़ों को देर तक देखना तुम्हें परिपक्व बनाता है और उनके गहरे अर्थ समझाता है।”
“एक अच्छा चित्र एक अच्छे कर्म के समान है।”
“हम हर दिशा से कविताओं से घिरे हुए हैं।”
“बहुत सारी चीज़ों से प्यार करना अच्छा है, क्योंकि उनमें सच्ची ताक़त निहित है। जो कोई भी ज़्यादा प्यार करता है, बेहतर कार्य कर पाता है और बहुत कुछ हासिल करता है। और प्यार में जो भी किया गया, वह अच्छा है।”
“हर चीज़ की जड़—चित्र है।”
“तूफ़ानों में भी एक किस्म की शांति उपस्थित है।”
“उदासी हमेशा के लिए रहेगी।”
“नीले को समझने के लिए पहले तुम्हें पीले और नारंगी को समझना होगा।”
“‘सामान्यता’ एक पक्की सड़क है : इस पर चलना तो आरामदायक है, पर इस पर कोई फूल नहीं उगता।”
“मैं अपने चित्रों को स्वप्न में देखता हूँ और अपने स्वप्नों के चित्र बनाता हूँ।”
“मैं उसी वक़्त ख़ुद को ज़िंदा पाता हूँ जिस वक़्त मैं चित्र बना रहा होता हूँ।”
“जो प्रश्न हमेशा मेरे दिमाग़ में घूमता रहता है, वह यह है : मैं किस चीज़ में बेहतर हूँ। क्या मैं किसी भी तरह से किसी भी काम के लिए उपयोगी नहीं हूँ।”
“किसी दिन मृत्यु हमें एक अन्य सितारे तक ले जाएगी।”
“जो ज़रूरी हो उसे बढ़ावा दो। रहने दो अस्पष्ट उसे जो स्पष्ट हो।”
“मैं एक ‘कोई भी नहीं’ हूँ।”
“बहुत सी चीज़ों से प्यार करना अच्छा है, क्योंकि उसमें सच्ची ताकत निहित है। जो कोई भी ज़्यादा प्यार करता है, बेहतर कार्य कर पाता है और बहुत कुछ हासिल करता है। और प्यार में जो भी किया गया, वह अच्छा है”
“सामान्यता एक पक्की सड़क है: इस पर चलना तो आरामदायक है पर इस पर कोई फूल नहीं उगता”
“मैं उसी वक़्त ख़ुद को ज़िन्दा पाता हूँ जिस वक़्त मैं चित्र बना रहा होता हूँ।”
“यदि तुम्हारे भीतर से एक आवाज़ आती है कि तुम चित्र नहीं बना सकते तब किसी भी तरह से तुम्हें चित्र बनाने चाहिए, और फिर वह आवाज़ शांत हो जाएगी।”
“मैं एक 'कोई भी नहीं' हूँ”
“तूफ़ानों में भी एक किस्म की शाँति उपस्थित है।”
“कला उनके लिए सान्त्वना है जिन्हें जीवन ने तोड़ दिया है।”
“मेरी मौत का कारण ऊब के बजाय जूनून होगा।”
“अगर हममें कुछ भी करने का साहस नहीं होता तो जीवन कैसा होता?”
“मैं खोज रहा हूँ। मैं कोशिश कर रहा हूँ। मैं पूरे दिल से इसमें हूँ।”
“बिना शिकायत के सहना, एक मात्र सबक है जो हमें इस जीवन में सीखना है”
“मुझे लगता है कि लोगों से प्यार करने से ज़्यादा वास्तव में कलात्मक कुछ नहीं है।”
“मैं हमेशा वह कर रहा हूँ जो मैं अभी तक नहीं कर सकता, ताकि इसे करना सीख सकूँ।”
“महान चीज़ें आवेग से नहीं होती हैं, बल्कि छोटी चीज़ों की एक श्रृंखला द्वारा एक साथ लाई जाती हैं।”
“किसी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कि वह बगीचे में काम करे और फूलों को बढ़ता हुआ देखे।”