“प्यार और सम्मान : सम्मान के बिना प्यार लंबे समय तक नहीं चल सकता है।”
— ब्रूस ली
विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › ब्रूस ली
ब्रूस ली के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। ब्रूस ली के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“प्यार और सम्मान : सम्मान के बिना प्यार लंबे समय तक नहीं चल सकता है।”
— ब्रूस ली
“अगर आप जीवन से प्यार करते हैं तो समय बर्बाद न करें, क्योंकि समय ही जीवन है।”
— ब्रूस ली
“ग़लतियाँ हमेशा माफ़ की जा सकती हैं, अगर किसी में उन्हें स्वीकार करने का साहस हो।”
— ब्रूस ली
“जो चीज़ जैसे मिले उसे वैसे स्वीकारो। जब लगे सबक़ देना है, सबक़ दो। जब लगे दंड देना है, दंड दो।”
— ब्रूस ली
“आसान जीवन के लिए प्रार्थना न करें, कठिन जीवन को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना करें।”
— ब्रूस ली
“अकेलापन ख़ुद को खोजने का एक अवसर है। एकांत में, आप कम-से-कम अकेले होते हैं।”
— ब्रूस ली
“असफलता से मत डरो। असफलता नहीं, बल्कि छोटा लक्ष्य अपराध है। बड़े प्रयासों में असफल होना भी गौरवशाली है।”
— ब्रूस ली
“एक बुद्धिमान व्यक्ति मूर्खता भरे सवाल से भी सीख सकता है, जबकि एक मूर्ख व्यक्ति बुद्धिमानी भरे जवाब से उतना नहीं सीख सकता।”
— ब्रूस ली
“चलते हुए, पानी की तरह बनो। स्थिर हो, तो दर्पण की तरह बनो। प्रतिध्वनि की तरह उत्तर दो।”
— ब्रूस ली
“जो लोग इस बात से अनजान हैं कि वे अंधकार में चल रहे हैं, वे कभी भी प्रकाश की तलाश नहीं करेंगे।”
— ब्रूस ली
“अपने विचारों को कार्य के साथ संतुलित करें।”
— ब्रूस ली
“विनम्रता के बारे में : वरिष्ठों के प्रति विनम्र होना कर्त्तव्य है, बराबरी वालों के प्रति विनम्रता शिष्टाचार है, अधीन लोगों के लिए विनम्रता बड़प्पन है और सभी के प्रति विनम्रता सुरक्षा है।”
— ब्रूस ली
“मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए इस दुनिया में नहीं हूँ और आप मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं।”
— ब्रूस ली
“अगर आप किसी चीज़ के बारे में सोचने में बहुत अधिक समय बिताते हैं, तो आप उसे कभी पूरा नहीं कर पाएँगे।”
— ब्रूस ली
“दयालुता और स्मृति : कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं भूल सकता जो उसके प्रति अच्छा हो।”
— ब्रूस ली
“अगर आप सोचते हैं कि कोई चीज़ असंभव है, तो आप उसे असंभव ही बना देंगे।”
— ब्रूस ली
“एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपने प्रभाव से बचाता है।”
— ब्रूस ली
“जीवन में आप जो सबसे अच्छा सबक़ सीख सकते हैं, वह है शांत रहने में महारत हासिल करना। शांति एक महाशक्ति है।”
— ब्रूस ली
“ग़ुस्से का स्वभाव आपको जल्द ही मूर्ख बना देगा।”
— ब्रूस ली
“रिश्ता आत्म-रहस्योद्घाटन की एक प्रक्रिया है।”
— ब्रूस ली
“बहता पानी कभी बासी नहीं होता, इसलिए आपको चलते रहना होगा।”
— ब्रूस ली
“अमरता की कुंजी सबसे पहले याद रखने योग्य जीवन जीना है।”
— ब्रूस ली
“सचाई का कोई रास्ता नहीं है। सत्य जीवित है और इसलिए बदल रहा है।”
— ब्रूस ली
“एक लक्ष्य हमेशा हासिल करने के लिए नहीं होता, कभी-कभी यह केवल कुछ पाने की दिशा में प्रयास करने के लिए भी होता है।”
— ब्रूस ली
“अगर कोई ईश्वर है, तो वह हमारे भीतर है।”
— ब्रूस ली
“ख़ुश रहो, लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।”
— ब्रूस ली
“जैसा आप सोचेंगे, वैसा आप बन जाएँगे।”
— ब्रूस ली
“आसमान के नीचे, देवलोक के नीचे बस एक ही परिवार है।”
— ब्रूस ली
“अगर आप डरते हैं तो संवेदनशीलता संभव नहीं है।”
— ब्रूस ली
“जितना अधिक हम चीज़ों को महत्त्व देते हैं, उतना ही हम ख़ुद को कम महत्त्व देते हैं।”
— ब्रूस ली
“सिर्फ़ जानना पर्याप्त नहीं होता, निभाना ज़रूरी होता है। चाहना पर्याप्त नहीं होता, उसे करना ज़रूरी होता है।”
— ब्रूस ली
“असफलता से मत डरो... बड़े प्रयासों में असफल होना भी गौरवशाली होता है।”
— ब्रूस ली
“असली जीवन दूसरों के लिए जीना है।”
— ब्रूस ली
“आप जीवन से अपनी अपेक्षा से अधिक कभी नहीं पा सकेंगे।”
— ब्रूस ली
“जीवन में कोई सीमा नहीं है, केवल स्थिर स्थिति है।”
— ब्रूस ली
“परिस्थितियाँ भाड़ में जाएँ, मैं अवसर पैदा करता हूँ।”
— ब्रूस ली
“एकाग्रता मनुष्य की सभी उच्च क्षमताओं का मूल है।”
— ब्रूस ली
“उथल-पुथल के बीच में अवसर छिपा है।”
— ब्रूस ली
“किसी भी चीज़ पर क़ब्ज़ा दिमाग़ से शुरू होता है।”
— ब्रूस ली
“सभी ज्ञान आत्म-ज्ञान की ओर ले जाते हैं।”
— ब्रूस ली
“हार मन की एक अवस्था है, कोई भी तब तक पराजित नहीं होता, जब तक हार को सच में स्वीकार नहीं किया जाता है।”
— ब्रूस ली
“कार्य करना आत्म-सम्मान का मुख्य मार्ग है।”
— ब्रूस ली
“स्वयं को जानने का अर्थ किसी अन्य व्यक्ति के साथ कार्य करते हुए स्वयं का अध्ययन करना है।”
— ब्रूस ली
“सिद्धांतों से बँधे बिना उनका पालन करें।”
— ब्रूस ली
“जीवन का अर्थ यह है कि इसे जीना है।”
— ब्रूस ली
“कभी भी किसी सफल व्यक्तित्व की नक़ल करने की कोशिश न करें।”
— ब्रूस ली
“काम करने के लिए ‘अतिरिक्त प्रयास करने’ को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएँ।”
— ब्रूस ली
“ज्ञान आपको शक्ति देता है, चरित्र आपको सम्मान दिलाता है।”
— ब्रूस ली
“कल के लिए तैयारी करना आज का कठिन काम है।”
— ब्रूस ली