“यह नहीं है कि मैं अत्यधिक बुद्धिमान हूँ, बल्कि मैं प्रश्नों के साथ अधिक देर तक बना रहता हूँ।”
विचारघर › विज्ञान, कला व अन्य विभूतियाँ › अल्बर्ट आइंस्टीन
अल्बर्ट आइंस्टीन — सूक्ति व विचार
अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“यदि मैं भौतिक विज्ञानी न होता, तो मुमकिन है एक संगीतकार होता। मैं प्राय: संगीत में सोचता हूँ। अपने दिवास्वप्नों को संगीत में जीता हूँ। मैं अपने जीवन को संगीत की दृष्टि से देखता हूँ।”
“यह संसार जीने के लिए ख़तरनाक जगह है—बुरे लोगों के कारण नहीं, बल्कि उन लोगों के कारण, जो इस बुराई के विरुद्ध कुछ नहीं करते।”
“आप तबतक असफल नहीं होते, जबतक कि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते।”
“ख़ुद को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीका है, किसी और को ख़ुश करना।”
“महान आत्माओं को हमेशा ही औसत सोच वाले लोगों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा है।”
“जो व्यक्ति छोटी बातों में भी सत्य के प्रति लापरवाह हो, उस पर बड़े मुद्दे पर भरोसा नहीं किया जा सकता।”
“प्रेम से ठोकर लग जाए तो उठना आसान होता है, लेकिन प्रेम में अगर गिर पड़ें तो; फिर संभलना मुश्किल हो जाता है।”
“कल्पना ही सब कुछ है—यह जीवन में आने वाले चीज़ों का पूर्वाभास है।”
“बुद्धिमत्ता की कसौटी परिवर्तन करने की क्षमता है।”
“लोगों के प्रेम में पड़ने के लिए गुरुत्वाकर्षण ज़िम्मेदार नहीं है।”