विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › विलियम फॉकनर

विलियम फॉकनर — सूक्ति व विचार

विलियम फॉकनर के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। विलियम फॉकनर के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“प्यार नहीं मरता है, पुरुष और स्त्रियाँ मरा करते हैं।”

— विलियम फॉकनर

“सपनों का एक समय में एक ही मालिक होता है। इसलिए सपने देखने वाले अकेले होते हैं।”

— विलियम फॉकनर

“जो आदमी पहाड़ को हटाता है, वह शुरू में छोटे- छोटे पत्थरों को हटाता है।”

— विलियम फॉकनर

“कितनी ही बार मैं घर के बारे में सोचते हुए, बारिश में किसी अजनबी छत पर सो चुका हूँ।”

— विलियम फॉकनर

“अगर मैं ख़ुश हो सकता हूँ, तब मैं खुश हो जाऊँगा; अगर मुझे मुझे दुखी होना है, तब मुझे दुख उठाना ही पड़ेगा।”

— विलियम फॉकनर

“प्यार के बारे में सबसे दुखद बात यह है कि वह हमेशा बना नहीं रह सकता।”

— विलियम फॉकनर

“प्यारे भगवान, मुझे थोड़ी देर, थोड़ी और देर तक शापित बने रहने दो।”

— विलियम फॉकनर

“अगर आपमें कोई कहानी है, तब उसे सामने आना चाहिए।”

— विलियम फॉकनर

“मुझे दर्द के अनुभव और कुछ नहीं के बीच चुनना पड़े, तब मैं दर्द का चयन करूँगा।”

— विलियम फॉकनर

“बात करो, बात करो, बात करो : शब्दों की निरी शोकाकुल करने वाली मूर्खता।”

— विलियम फॉकनर

“अपने समकालीनों या पूर्ववर्तियों से बेहतर होने की चिंता मत करो। ख़ुद से बेहतर बनने की कोशिश करो।”

— विलियम फॉकनर

“सज्जन व्यक्ति अपने कामों की ज़िम्मेदारी को स्वीकार करता है और उनके परिणामों को भुगतता है।”

— विलियम फॉकनर

“सबसे अच्छी कल्पना किसी भी पत्रकारिता की तुलना में कहीं अधिक सच होती है।”

— विलियम फॉकनर

“लिख डालो। कोशिश करो। यह प्रयास बुरा हो सकता है, लेकिन यही एकमात्र तरीक़ा है, जिससे आप कुछ अच्छा कर सकते हैं।”

— विलियम फॉकनर

“अतीत कभी मरता नहीं है। वह बीतता भी नहीं है।”

— विलियम फॉकनर

“शायद उन्होंने प्यार के बारे में किताबों में लिख कर सही किया। शायद वह और कहीं बचा नहीं रह सकता है।”

— विलियम फॉकनर

“हमें इसलिए स्वतंत्र नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम स्वतंत्रता का दावा करते हैं; बल्कि इसलिए कि हम इसे जीते हैं।”

— विलियम फॉकनर

“प्यार करो, क्योंकि आप गुण के कारण नहीं; बल्कि दोषों के बावजूद प्यार करते हैं।”

— विलियम फॉकनर

“आप तब तक नए क्षितिज की ओर तैर नहीं सकते हैं, जब तक कि आप किनारे को दृष्टि से ओझल करने की हिम्मत न करें।”

— विलियम फॉकनर

“जब तक आप अब स्वयं पर शर्मिंदा नहीं होते, तब तक आप ईमानदार नहीं हैं।”

— विलियम फॉकनर

“लेखन में आपको अपने सभी प्रिय पात्रों को मार देना चाहिए।”

— विलियम फॉकनर

“हमें ख़ुद को निडर होने के लिए सिखाना शुरू करना होगा।”

— विलियम फॉकनर

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार