“प्रकृति में हरा रंग एक बात है, साहित्य में हरे का अर्थ अलग होता है।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › वर्जीनिया वुल्फ़
वर्जीनिया वुल्फ़ — सूक्ति व विचार
वर्जीनिया वुल्फ़ के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। वर्जीनिया वुल्फ़ के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“अगर आप अपनी फ़ुरसत को खो रहे हैं, तो ख़बरदार! हो सकता है कि आप अपनी आत्मा को खो रहे हों।”
“आप जैसे ही अपनी आँखों से सौंदर्य का आनंद लेते हैं, आपका दिमाग़ आपको बताता है कि सुंदरता खोखली है और सौंदर्य ख़त्म हो जाता है।”
“लिखते हुए साधारण शब्दों का चयन करें : असंबद्ध लेखन और वाक्-पटुता से बचें—फिर भी, यह सच है, कविता आनंददायक है; सबसे अच्छा गद्य वह है जिसमें भरपूर काव्य विद्यमान है।”
“जब मैं लिखती हूँ, तो मेरे मन में कहीं वह विलक्षण और बहुत सुखद भावना सिर उठाती है जो कि मेरा अपना दृष्टिकोण है…”
“जीवन के उत्पीड़न और विनाश के चलते ऐसा होता है—हमारे दोस्त अपनी कहानियों को पूरा नहीं कर पाते।”
“प्रिय पाठक, निबंध जीवित है। निराश होने का कोई कारण नहीं है।”
“जो भी व्यक्ति योग्य है, वह सिर्फ़ वही पढ़ता है जो उसे पसंद है, जैसा कि उसका मूड होता है, और वह अत्यधिक उत्साह के साथ पढ़ता है।”
“हम दिव्य आत्मा के प्रवक्ता होंगे।”
“मैं मोहक भ्रमों के बीच सोती हूँ और उनके बोझ के साथ जागती हूँ।”