विचारघर

विचारघर › दार्शनिक व विचारक › वाल्तेयर

वाल्तेयर — सूक्ति व विचार

वाल्तेयर के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। वाल्तेयर के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“विचारों की आज़ादी आत्मा का जोश है।”

— वाल्तेयर

“उन लोगों पर प्यार लुटाओ जो सच्चाई की खोज में रहते हैं; लेकिन जो इसे पा लेते हैं, उनसे सावधान रहो।”

— वाल्तेयर

“सिर्फ़ जीतना काफ़ी नहीं है, किसी को लुभाना भी सीखना चाहिए।”

— वाल्तेयर

“अच्छाई की दुश्मन संपूर्णता की कोशिश है।”

— वाल्तेयर

“जीवन एक टूटे हुए जहाज़ का हिस्सा है, पर हमें गीत गाना लाइफ़बोट में भी नहीं भूलना चाहिए।”

— वाल्तेयर

“ईश्वर दर्शकों के साथ खेलता एक विदूषक है, जिसके दर्शक हँसने से भी डरते हैं।”

— वाल्तेयर

“किसी व्यक्ति को उसके जवाबों के बजाय उसके सवालों से आँकें।”

— वाल्तेयर

“चिकित्सा की कला में रोगी को ख़ुश करना शामिल है, जबकि बीमारी को प्रकृति ठीक करती है।”

— वाल्तेयर

“हमें पढ़ना चाहिए, और हमें नाचना चाहिए; ये दोनों सुख दुनिया को कभी नुक़सान नहीं पहुँचाएँगे।”

— वाल्तेयर

“मैंने कभी कुछ ज़्यादा तो नहीं, पर भगवान से एक प्रार्थना तो की है : हे भगवान, मेरे दुश्मनों को हास्यास्पद बना दो। और भगवान ने इसे मंज़ूर कर लिया।”

— वाल्तेयर

“हम कभी जीते नहीं हैं; हम हमेशा जीने की उम्मीद में रहते हैं।”

— वाल्तेयर

“मैंने उससे वैसे ही प्यार किया, जैसे हमने हमेशा पहली बार प्यार किया हो—देवपूजा और वन्य जुनून के साथ।”

— वाल्तेयर

“जो आपको मूर्खतापूर्ण कामों में भरोसा दिला सकते हैं, वे आपसे अत्याचार भी करवा सकते हैं।”

— वाल्तेयर

“अपने लिए सोचें और दूसरों को भी ऐसा करने का सौभाग्य दें।”

— वाल्तेयर

“कॉमनसेंस इतना भी कॉमन नहीं होता।”

— वाल्तेयर

“किताबों की भारी मात्रा के बावजूद, कितने लोग हैं जो पढ़ते हैं! और अगर कोई तरीक़े से पढ़ता है, तो उसको एहसास होगा कि हर दिन निगलने के लिए कितनी बकवास सामग्री भरी पड़ी है।”

— वाल्तेयर

“अमीरों का सुख ग़रीबों की प्रचुर आपूर्ति पर निर्भर करता है।”

— वाल्तेयर

“यदि ईश्वर का अस्तित्व न होता तो उसका आविष्कार करना पड़ता।”

— वाल्तेयर

“प्राचीनता और भी अधिक प्राचीनता की प्रशंसा से परिपूर्ण मिलती है।”

— वाल्तेयर

दार्शनिक व विचारक के अन्य रचनाकार