विचारघर

विचारघर › दार्शनिक व विचारक › राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन — सूक्ति व विचार

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। राल्फ़ वाल्डो इमर्सन के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“सुखी है वह मनुष्य जो अतिथि को देखकर कभी मुँह नहीं लटका लेता है, अपितु हर अतिथि का प्रसन्नतापूर्वक स्वागत करता है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“इतिहास का प्रयोजन वर्तमान समय और उसके अनुसार कर्तव्य को महत्त्व देना है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“स्वयं अपने विचार पर विश्वास करना, जो तुम्हारे अपने व्यक्तिगत हृदय में तुम्हारे लिए सत्य है, उस पर विश्वास करना कि वह सबके लिए सत्य है—यही प्रतिभा है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“कार्य करने वाले में थोड़ा कट्टरपन हुए बिना तेजस्वी कार्य नहीं हो सकता।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“प्रत्येक व्यक्ति यह चिंता करता है कि उसका पड़ोसी उसे न ठग ले। किंतु एक दिन ऐसा आता है जब वह यह चिंता करना प्रारंभ करता है कि कहीं वह अपने पड़ोसी को न ठग ले। तब सब ठीक चलता है। अब वह अपनी बाजार-गाड़ी को सूर्य रथ में परिवर्तित कर चुका है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“यदि मेरे संध्याकालीन अतिथि घड़ी नहीं देख सकते तो उन्हें मेरे मुखमंडल में समय देख लेना चाहिए।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“जैसे मनुष्यों की प्रार्थनाएँ उनकी इच्छा का रोग हैं, वैसे ही उनके मतवाद उनकी बुद्धि के रोग हैं।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“महापुरुष वे हैं जो देखते हैं कि भौतिक बल से आध्यात्मिक बल अधिक सशक्त है तथा संसार पर विचार शासन करते हैं।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“वह महान व्यक्ति है जो कुछ भी है प्रकृति से ही है और जो हमें कभी भी दूसरों का स्मरण नहीं कराता है”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“जब प्रकृति को कोई कार्य संपन्न कराना होता है तो उन वह उसको करने के लिए एक प्रतिभा का निर्माण करती है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“प्रातःकाल मनुष्य अपने संपूर्ण शरीर से चलता है किंतु वृद्ध पुरुष कार्य के प्रारंभ में। सायंकाल को केवल टाँगों से।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“जो निर्वाचन में भाग नहीं लेते, वे यह विचारते हैं कि एक वोट से कुछ लाभ नहीं होगा। एक पग आगे का यह विचार है कि एक वोट से कोई हानि नहीं होगी।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

“जिस जहाज़ में हम यात्रा कर रहे हों, उसके अतिरिक्त प्रत्येक जहाज़ रोमानी वस्तु होता है।”

— राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

दार्शनिक व विचारक के अन्य रचनाकार