“अच्छा अंतःकरण सर्वोत्तम ईश्वर है।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › थॉमस फ़ुलर
थॉमस फ़ुलर — सूक्ति व विचार
थॉमस फ़ुलर के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। थॉमस फ़ुलर के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“कला प्रकृति की सहायता करती है और अनुभव कला की।”
“समय और शब्दों को वापस नहीं लाया जा सकता।”
“यदि तुम्हारी इच्छाएँ अनंत होंगी, तो तुम्हारी चिंताएँ व भय भी अनंत ही होंगे।”
“जो व्यक्ति उसी ठग से दुबारा ठगा जाए, वह भी ठग के साथ-साथ अपराधी है।”
“ख़तरा टलते ही ईश्वर का विस्मरण हो जाता है।”
“ज्ञान को अधिकतम लाभ उन्हीं पुस्तकों से हुआ है जिनसे प्रकाशकों को हानि हुई हैं।”
“मित्रों से मिलने-जुलने से मित्रता बढ़ती है, पर कभी- कभी मिलने-जुलने से।”
“जो कार्य किसी भी समय किए जाने की बात है, वह कभी भी नहीं किया जाएगा।”
“जो स्वयं को गधा बना ले, उसे बुरा नहीं मानना चाहिए यदि लोग उस पर सवारी गाँठें।”
“सामान्य व्यापार और वाणिज्य सहमति से पूर्णतया ठगी है।”
“यद्यपि दानशीलता और अभिमान के उद्देश्य भिन्न-भिन्न हैं, फिर भी दोनों ग़रीबों का पोषण करते हैं।”