विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › सूज़न सॉन्टैग

सूज़न सॉन्टैग — सूक्ति व विचार

सूज़न सॉन्टैग के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। सूज़न सॉन्टैग के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“बूढ़ा हो जाने का डर इस बात से पैदा हुआ है कि मनुष्य अब वैसा जीवन नहीं जी रहा है, जैसा कि वह चाहता है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“करुणा, करुणा, करुणा। मैं नए साल के लिए प्रार्थना करना चाहती हूँ, संकल्प नहीं। मैं साहस के लिए प्रार्थना कर रही हूँ।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मेरे विचार से लेखक वह है, जिसकी दिलचस्पी हर चीज़ में है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मलार्मे ने कहा कि दुनिया में सब कुछ इसलिए मौजूद है कि एक किताब में समाप्त हो जाए। आज सब कुछ इसलिए मौजूद है कि वह एक तस्वीर में समाप्त हो जाए।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मैं अपनी पूरी ज़िंदगी बात करने के लिए किसी बुद्धिमान व्यक्ति को तलाश करती रही हूँ।”

— सूज़न सॉन्टैग

“बुद्धिमत्ता वास्तव में एक प्रकार की अभिरुचि है : विचारों की अभिरुचि।”

— सूज़न सॉन्टैग

“सारी समझदारी हमारे द्वारा दुनिया को उस रूप में स्वीकार न करने के साथ शुरू होती है, जैसे कि यह दिखाई देती है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“लोगों को कलाकार की निजी मंशा को जानने की ज़रूरत नहीं है। उसका काम ही सब कुछ दर्शाता है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“एक बेहतर किताब हृदय को शिक्षित करती है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मुझे लगता है कि लेखक वह होता है जो दुनिया पर ध्यान देता है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“प्रेम मर जाता है, क्योंकि उसका जन्मना ही ग़लत था।”

— सूज़न सॉन्टैग

“प्यार करने का मतलब—किसी दूसरे व्यक्ति के लिए बर्बाद होने की तैयारी।”

— सूज़न सॉन्टैग

“देहमात्र बन कर रह जाना कितना उबाऊ है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मेरी दिलचस्पी केवल उन लोगों में है जो स्वयं को बदलने के उपाय में लगे हुए हैं।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मैं आपसे आग्रह करती हूँ कि आप यथासंभव दिलेर बनिए।”

— सूज़न सॉन्टैग

“मेरा पुस्तकालय मेरी लालसाओं का लेखागार है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“सिर्फ़ वही उत्तर दिलचस्प हैं जो प्रश्नों को ख़त्म कर देते हैं।”

— सूज़न सॉन्टैग

“वास्तविक कला में हमें उत्तेजित करने की क्षमता होती है।”

— सूज़न सॉन्टैग

“कोई कभी भी किसी को उसकी भावना को बदलने के लिए नहीं कह सकता है।”

— सूज़न सॉन्टैग

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार