विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › सिमोन द बोउवार

सिमोन द बोउवार — सूक्ति व विचार

सिमोन द बोउवार के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। सिमोन द बोउवार के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“पुरुष को मनुष्य के रूप में और स्त्री को स्त्री के रूप में परिभाषित किया जाता है—जब भी वह मनुष्य की तरह व्यवहार करती है, उस पर पुरुष की नक़ल करने का आरोप लगाया जाता है।”

— सिमोन द बोउवार

“शरीर कोई चीज़ नहीं, बल्कि एक स्थिति है : यह दुनिया पर हमारी पकड़ है और हमारी योजना की रूपरेखा है।”

— सिमोन द बोउवार

“किसी के जीवन का मूल्य तभी तक है जब तक वह प्रेम, दोस्ती और करुणा के द्वारा दूसरों के जीवन को मूल्यवान बनाता है।”

— सिमोन द बोउवार

“अगर स्त्री का मुद्दा इतना बेतुका है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरुष के अहंकार ने इसे चर्चा का विषय बना लिया है।”

— सिमोन द बोउवार

“ऐसे व्यक्ति से नफ़रत करना बहुत थका देता है जिससे आप प्रेम करते हैं।”

— सिमोन द बोउवार

“पति को पा लेना एक कला है, उसे पकड़कर रखना कठिन कार्य है।”

— सिमोन द बोउवार

“जिस दिन मैं नहीं लिखती, वह कसैला स्वाद छोड़ देता है।”

— सिमोन द बोउवार

“कुछ चीज़ें जिन्हें मैं प्यार करती थी ग़ायब हो गई हैं। मुझे और बहुत-सी चीज़ें दे दी गई हैं।”

— सिमोन द बोउवार

“अपने जीवन को आज ही बदल डालो। भविष्य का जुआ मत खेलो, बिना किसी देरी के अभी इस काम में लग जाओ।”

— सिमोन द बोउवार

“चूँकि हम अलग हो गए हैं, हमें सब कुछ अलग करता है, यहाँ तक कि हमारे एक-दूसरे से जुड़ने के प्रयास भी हमें दूर कर देते हैं।”

— सिमोन द बोउवार

“प्रेम और प्रशंसा के पात्र बनो, ज़रूरी हो जाओ और कुछ बनकर दिखाओ।”

— सिमोन द बोउवार

“अगर आप बहुत लंबी उम्र तक जीते हैं, तो आप हर जीत को हार में बदलते हुए पाएँगे।”

— सिमोन द बोउवार

“क्षमताएँ स्पष्ट रूप से तब प्रकट होती हैं, जब उन्हें प्राप्त कर लिया गया हो।”

— सिमोन द बोउवार

“दमन अपनी उपयोगिता बताकर स्वयं को बचाने की कोशिश करता है।”

— सिमोन द बोउवार

“राजनीति से दूर रहना ख़ुद में एक राजनीतिक दृष्टिकोण है।”

— सिमोन द बोउवार

“हर सफलता के पीछे आत्मसमर्पण छुपा हुआ है।”

— सिमोन द बोउवार

“उसके पंखों को काट दिया जाता है और फिर उस पर उड़ना न आने का इल्ज़ाम लगाया जाता है।”

— सिमोन द बोउवार

“डायरी कितनी अजीब होती है : जो चीज़ें आप लिखना छोड़ देते हैं, वे लिखे हुए से ज़्यादा महत्वपूर्ण होती हैं।”

— सिमोन द बोउवार

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार