विचारघर

विचारघर › राजनेता व सेनानी › रिचर्ड निक्सन

रिचर्ड निक्सन — सूक्ति व विचार

रिचर्ड निक्सन के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। रिचर्ड निक्सन के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“तत्त्वतः देशभक्ति का अर्थ है देश से प्रेम। और एडमंड बर्क के शब्दों का प्रयोग करते हुए हम कहें तो यदि तुम्हें अपने देश से प्रेम करना है तो देश को सुंदर होना ही चाहिए। यदि हमारा देश उन मानदंडों पर खरा नहीं उतरता जिनसे उसकी जनता उससे प्रेम करे तो हमें उसकी सहायता करनी चाहिए जिससे वह उन मानदंडों पर खरा उतर सके।”

— रिचर्ड निक्सन

“राष्ट्र की कठिनतम परीक्षा अब है। यह राष्ट्र की सैनिक तैयारी की परीक्षा लेता है। यह इसकी अर्थ-नीति की उत्पादकता की परीक्षा लेता है। यह इसके जन-समाज के साहस की परीक्षा लेता है। स्वतंत्रता की इसकी संस्थाओं की परीक्षा भी यह लेता है।”

— रिचर्ड निक्सन

“'दरिद्रता के विरुद्ध युद्ध' वायदों में, राजनीति में, प्रेस-वक्तव्यों में प्रथम परंतु क्रियान्वयन में सबसे अंतिम रहा है।”

— रिचर्ड निक्सन

“अमरीका में कोई विस्मृत मनुष्य नहीं है, कोई साधारण मनुष्य नहीं है, कोई छोटा मनुष्य नहीं है, कोई औसत मनुष्य नहीं है। केवल हमारा साथी मनुष्य है।”

— रिचर्ड निक्सन

“सार्वजनिक जीवन वाले किसी व्यक्ति पर जब बहुत कीचड़ उछाली जाती है, तो कुछ न कुछ तो उसको लग ही जाती है— चाले वह न्यायसंगत हो या न हो।”

— रिचर्ड निक्सन

राजनेता व सेनानी के अन्य रचनाकार