विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › पब्लिलियस साइरस

पब्लिलियस साइरस — सूक्ति व विचार

पब्लिलियस साइरस के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। पब्लिलियस साइरस के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“जहाँ कोई क़ानून नहीं होता, वहाँ अंतःकरण होता है।”

— पब्लिलियस साइरस

“जो स्वयं को क्षमा नहीं कर सकता वह कितना दुःखी व्यक्ति है!”

— पब्लिलियस साइरस

“अभिमानी व्यक्ति की शान और उसके अपयश के बीच केवल एक पग की दूरी है।”

— पब्लिलियस साइरस

“किसी विषय में अधूरे ज्ञान से अच्छा है उस विषय में अज्ञान।”

— पब्लिलियस साइरस

“जिससे बहुत लोग भयभीत रहते हैं, वह स्वयं भी बहुतों से भयभीत रहता है।”

— पब्लिलियस साइरस

“जुआरी अपनी कला में जितना अधिक निपुण होता है, वह उतना ही अधिक बुरा होता है।”

— पब्लिलियस साइरस

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार