विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › ओरहान पामुक

ओरहान पामुक — सूक्ति व विचार

ओरहान पामुक के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। ओरहान पामुक के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“मुझे लगता है कि एक लड़की के लिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना आसान होगा जिसे वह नहीं जानती, क्योंकि जितना अधिक आप पुरुषों को जानोगे; उनसे प्यार करना उतना ही कठिन होगा।”

— ओरहान पामुक

“ख़ुद को किताब की समस्याओं में डुबाना प्यार के बारे में सोचने से बचने का अच्छा तरीक़ा है।”

— ओरहान पामुक

“अगर किसी प्रेमी का चेहरा आपके दिल पर अंकित है, तो दुनिया अभी भी आपका घर है।”

— ओरहान पामुक

“कोई कुछ भी कहे, जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण चीज़ ख़ुश रहना है।”

— ओरहान पामुक

“मैंने एक दिन एक किताब पढ़ी और मेरा पूरा जीवन बदल गया।”

— ओरहान पामुक

“किताबें, जिन्हें हम सांत्वना समझने की भूल करते हैं; केवल हमारे दुःख को और गहरा करती हैं।”

— ओरहान पामुक

“करुणा और समर्पण के बीच का अंतर प्रेम का सबसे अंधकारमय, सबसे गहरा क्षेत्र है।”

— ओरहान पामुक

“असली संग्रहालय वे स्थान हैं, जहाँ समय स्थान में परिवर्तित हो जाता है।”

— ओरहान पामुक

“पहली बात जो मैंने स्कूल में सीखी वह यह थी कि कुछ लोग बेवक़ूफ़ होते हैं, दूसरी बात जो मैंने सीखी वह यह कि कुछ तो इससे भी बदतर हैं।”

— ओरहान पामुक

“मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए अकेलेपन के दर्द की ज़रूरत है।”

— ओरहान पामुक

“पेंटिंग विचार का मौन और दृष्टि का संगीत है।”

— ओरहान पामुक

“मैं जब तक जीवित रहूँगा, उनकी नक़ल नहीं करूँगा या उनसे अलग होने के लिए ख़ुद से नफ़रत नहीं करूँगा।”

— ओरहान पामुक

“जो चीज़ हमें एक साथ बाँधती है, वह यह है कि हम दोनों ने जीवन के प्रति अपनी उम्मीदें कम कर दी हैं।”

— ओरहान पामुक

“मेरे शब्दों और रंगों की पसंद से यह जानने का प्रयास कीजिए कि मैं कौन हूँ, क्योंकि आपके जैसे चौकस लोग चोर को पकड़ने के लिए पैरों के निशान की जाँच कर सकते हैं।”

— ओरहान पामुक

“कुत्ते भी बोलते हैं, लेकिन केवल उन्हीं से जो सुनना जानते हैं।”

— ओरहान पामुक

“भगवान में विश्वास करने से इनकार करने में बहुत गर्व शामिल है।”

— ओरहान पामुक

“लोग केवल तभी झूठ बोलते हैं, जब कोई ऐसी चीज़ होती है जिसे खोने का उन्हें बहुत डर होता है।”

— ओरहान पामुक

“पेंटिंग ने साहित्य को वर्णन करना सिखाया।”

— ओरहान पामुक

“मेरा दुःख मुझे जीवन से बचाता है।”

— ओरहान पामुक

“मुझे बताओ, प्यार किसी को मूर्ख बनाता है या केवल मूर्ख ही प्यार करते हैं?”

— ओरहान पामुक

“ख़ुशी का मतलब है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसके क़रीब रहना; बस इतनी-सी बात है।”

— ओरहान पामुक

“अगर आप कहीं जाने की राह पर हैं तो ज़िंदगी ख़ूबसूरत है।”

— ओरहान पामुक

“ख़ुशी किसी को अपनी बाँहों में भर लेने और यह जानने में है कि पूरी दुनिया आपकी बाँहों में है।”

— ओरहान पामुक

“मैं पेड़ नहीं, इसका अर्थ बनना चाहता हूँ।”

— ओरहान पामुक

“संकीर्ण मानसिकता से रहित और किसी सामाजिक निषेद्ध या राष्ट्रीय मिथकों से मुक्त आदर्श पाठक जैसी कोई चीज़ नहीं होती, उसी तरह जैसे आदर्श उपन्यासकार जैसी कोई चीज़ नहीं होती।”

— ओरहान पामुक

“एक उपन्यासकार की आदर्श पाठक की तलाश—वह चाहे राष्ट्रीय हो या अंतर्राष्ट्रीय—उपन्यासकार के अपने को उसके रूप में कल्पना करने और फिर उसे दिमाग़ में रखकर किताबें लिखने से शुरू होती है।”

— ओरहान पामुक

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार