विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › न्गुगी वा थ्योंगो

न्गुगी वा थ्योंगो — सूक्ति व विचार

न्गुगी वा थ्योंगो के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। न्गुगी वा थ्योंगो के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“शब्द—विचार का भोजन, शरीर, दर्पण और ध्वनि हैं। क्या अब आप उन शब्दों के ख़तरे को देखते हैं जो बाहर आना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने में असमर्थ हैं?”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“एक कहावत है कि जब उड़ता हुआ पक्षी थक जाता है, तब वह किसी भी पेड़ पर उतर जाता है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“संस्कृति के रूप में भाषा इतिहास में लोगों के अनुभवों का सामूहिक स्मृति बैंक है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मैं सोच रहा था कि मुझे अफ़्रीकी भाषा में काम करने के लिए जेल क्यों भेजा गया, जबकि मुझे अँग्रेज़ी में काम करने के लिए जेल नहीं भेजा गया था। इसलिए वास्तव में, जेल में मैंने भाषा और शक्ति के बीच के संबंध के बारे में अधिक गंभीरता से सोचना शुरू किया।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“सही इलाज का नुस्ख़ा वास्तविकता के कठोर विश्लेषण पर निर्भर करता है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“कहानियाँ—भोजन की तरह—अगर जल्दी में पकाई जाएँ तो अपना स्वाद खो देती हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“हम दुनिया में एक राष्ट्र के रूप में एकता प्राप्त किए बिना जीवित नहीं रह सकते हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“लेखन के बारे में अच्छी बात यह है कि जब आप उपन्यास या कथा लिखते हैं; तो लोग देख सकते हैं कि एक क्षेत्र की समस्याएँ, दूसरे क्षेत्र की समस्याओं के समान हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“किसी राष्ट्र में स्त्रियों की स्थिति ही उसकी प्रगति का वास्तविक मापदंड है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“अनुवाद के माध्यम से हम भाषाई बंधनों से बाहर निकलते हैं और कई अन्य समुदायों तक पहुँचते हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“आपके अपने कार्य आपके सभी शत्रुओं के कार्यों के मुक़ाबले आपके जीवन का बेहतर दर्पण हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“किताबें ज्ञान दे सकती हैं, लेकिन अँधेरा भी कर सकती हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“जंगल एक स्कूल था, जहाँ वे अक्सर यह सुनने आते थे कि जंगल उन्हें क्या बताता है : तुम लेते हो, तुम देते हो, क्योंकि अगर तुम बिना कुछ दिए सिर्फ़ लेते हो, तो तुम देने वाले को मौत के घाट उतार दोगे।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“भाषा को क़रीब से देखने पर जीवन का रहस्य पता चल सकता है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“भाषा के संदर्भ में—अफ़्रीकी भाषा की तुलना में अँग्रेज़ी बहुत ज़्यादा प्रभावशाली है। यह अपने आपमें एक शक्ति-संबंध है—भाषाओं और समुदायों के बीच—क्योंकि अँग्रेज़ी भाषा उपलब्धि की सीढ़ी की निर्धारक है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“हम राजनीति को शक्ति और जिसके पास शक्ति है, उसके संदर्भ में देखते हैं। राजनीति वह लक्ष्य है जिस पर उस शक्ति को लगाया जाता है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे किताबें बहुत पसंद हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“शरीर की विकलांगता का मतलब, दिल और दिमाग़ की विकलांगता नहीं है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“बदला लेने की अनुत्तरित इच्छा के न बहाए गए आँसू थका देने वाले होते हैं और इसके लिए गोपनीयता की आवश्यकता होती है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“यह वर्चस्व की व्यवस्था की अंतिम जीत है, जब वर्चस्व वाले इसके गुणों का गान करना शुरू करते हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मेरी माँ निश्चित रूप से वह सब कुछ कर सकती थी, जो वह अपने मन में ठान लेती थी।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“हम एक-दूसरे की भाषाओं की सराहना कर सकते हैं, और हमारी भाषाओं के बारे में असहज होने का सवाल ही ख़त्म हो जाएगा।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मैं नाम से ज़्यादा उस चीज़ की वास्तविकता पर विश्वास करता हूँ, जिसे नाम दिया जा रहा है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“ईसाई धर्म और पश्चिमी सभ्यता—तुम्हारे नाम पर कितने अनगिनत अपराध किए गए हैं!”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“ऐसा लगता है कि अफ़्रीका का भाग्य हमेशा पश्चिमी दुनिया के महानगरों में सम्मेलन की मेज़ों पर तय होना है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“यह भयानक है—जब बूढ़ों को युवाओं को दफ़नाना पड़ता है। लेकिन यह और भी भयानक है—जब न तो बूढ़े और न ही युवा एक दूसरे को दफ़नाने के लिए मौजूद होते हैं।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“अगर आज ग़रीबी को तीन सेंट में बेचा जाए, तो मैं इसे ख़रीद नहीं सकता।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मैं लोगों से जुड़ने की अधिक कोशिश कर रहा हूँ, मैं लोगों की बात अधिक सुन रहा हूँ। मुझे जो भी मिलता है, वह मेरे लिए बहुत सार्थक होता है।”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“मैं डूब रहा हूँ—उस किनारे की ओर देखने का क्या फ़ायदा होगा, जहाँ से मैं गिरा था?”

— न्गुगी वा थ्योंगो

“कोई भी लेखक उस क्षेत्र के पास रहना पसंद करता है, जो उसके काम का स्थान है”

— न्गुगी वा थ्योंगो

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार