“क्रांति समाज को उसके दु:खों से मुक्त करेगी, जबकि विज्ञान व्यक्ति को उसके दु:खों से मुक्त करेगा।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › मारियो वार्गास ल्योसा
मारियो वार्गास ल्योसा — सूक्ति व विचार
मारियो वार्गास ल्योसा के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। मारियो वार्गास ल्योसा के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“घर बदसूरत होते हैं—नक़ल की नक़ल।”
“न्याय और अन्याय, स्वतंत्रता और उत्पीड़न, वर्गहीन समाज और वर्ग समाज के बारे में बात करने के बजाय, वे ईश्वर और शैतान के बारे में बात करते थे।”
“स्मृति एक जाल है—शुद्ध और सरल। यह बदलती है, यह अतीत को वर्तमान के अनुरूप करने के लिए उसे सूक्ष्मता से पुनर्व्यवस्थित करती है।”
“वास्तविक सत्य एक चीज़ है और साहित्यिक सत्य दूसरी चीज़ है, और दोनों सत्यों को एक साथ लाने की इच्छा से ज़्यादा मुश्किल कुछ नहीं है।”
“साहित्य के कारण हम कम से कम आंशिक रूप से उस चित्रलिपि को समझ सकते हैं, जो अधिकांश मनुष्यों के लिए अस्तित्व की विशेषता है।”
“अगर आपको इसलिए मार दिया जाता है; क्योंकि आप एक लेखक हैं, तो आप जानते हैं कि यह सम्मान की अधिकतम अभिव्यक्ति है।”
“बहुत सारी समस्याएँ थीं, जहाँ भी देखो दुष्टता अपना सिर उठा रही थी।”
“लेकिन मेरे पास क्या है? जो बातें मुझे बताई जाती हैं और जो बातें मैं बताता हूँ, बस इतना ही! और जहाँ तक मुझे पता है, इससे आज तक कोई भी उड़ान नहीं भर पाया है।”
“कोई ख़ुद से नहीं लड़ सकता, क्योंकि इस लड़ाई में सिर्फ़ एक ही हारता है।”
“जीवन एक तूफ़ान है, जिसमें कला ही हमारी एकमात्र छत्रछाया है।”
“जीवन जीने का प्रयास तभी सार्थक है, जब जीवन के बिना हम कहानियाँ नहीं पढ़ सकते या उनकी कल्पना नहीं कर सकते।”
“वे दुर्व्यवहार, हत्याओं, भ्रष्टाचार, जासूसी, अलगाव, भय को भूल गए थे, डरावनी कहानियाँ मिथक बन गई थीं। हर किसी के पास नौकरी थी और इतना अपराध नहीं था।”
“देशभक्ति दुष्टों की अंतिम शरणस्थली है।”
“हमारे समय के सबसे हानिकारक मिथकों में से एक यह है कि ग़रीब देश अमीर देशों की साज़िश के कारण ग़रीबी में रहते हैं; जो उन्हें अविकसित रखने के लिए कार्यों की व्यवस्था करते हैं, ताकि उनका शोषण किया जा सके।”
“अपराधी ग़लत दिशा में निर्देशित मानव-ऊर्जा की अधिकता का मामला है।”
“जब आप राजनीति में शुद्धता की तलाश शुरू करते हैं, तब आप अंततः अवास्तविकता तक पहुँच जाते हैं।”
“एक व्यक्ति की मृत्यु की कल्पना करना, सौ या हज़ार लोगों की मृत्यु की कल्पना करने से ज़्यादा आसान है।”
“काल्पनिक कहानियाँ लिखना सबसे अच्छी चीज़ है, क्योंकि हर चीज़ संभव है!”
“विज्ञान अभी भी एक बड़ी अँधेरी गुफ़ा में टिमटिमाती मोमबत्ती मात्र है।”
“जब दु:खों को गुणा किया जाता है, तब वे अमूर्त हो जाते हैं। अमूर्त चीज़ों से प्रभावित होना आसान नहीं है।”
“एक लेखक हमेशा अपने ऊपर पड़े प्रभावों के प्रति सचेत नहीं रहता।”
“मेरे मामले में साहित्य एक प्रकार का प्रतिशोध है। यह मुझे वह देता है, जो वास्तविक जीवन मुझे नहीं दे सकता—सारे रोमांच, सारे दु:ख, सारे अनुभव; जिन्हें मैं केवल कल्पना में जी सकता हूँ, उन्हें साहित्य पूरा करता है।”
“चाहे वह कितना भी क्षणभंगुर क्यों न हो; एक उपन्यास कुछ तो होता है, जबकि निराशा कुछ भी नहीं होती।”
“पुरानी यादें कायरता हैं।”
“लेखक अपने स्वयं के राक्षसों को भगाने वाले होते हैं।”
“मैंने उसे आश्वस्त किया कि उसकी पहली वफ़ादारी दूसरे लोगों के प्रति नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं के प्रति है।”