विचारघर

विचारघर › राजनेता व सेनानी › लाला लाजपत राय

लाला लाजपत राय — सूक्ति व विचार

लाला लाजपत राय के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। लाला लाजपत राय के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“गरिमापूर्ण मृत्यु के लिए मनुष्य को पहले गरिमापूर्ण ढंग से जीना सीखना चाहिए। वही मृत्यु भव्य है जो भली प्रकार जिए गए जीवन अर्थात् सिद्धांतों के लिए, मातृभूमि के लिए और मानवता के लिए जिए गए जीवन के प्रासाद का शिखर बनती है।”

— लाला लाजपत राय

“किसी भी धर्म-मत को आदर्श व निर्दोष बनने के लिए मानव-स्वभाव के उन सभी पक्षों के सामंजस्यपूर्ण विकास की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए, जो उसके भौतिक जीवन के आधार का निर्माण करते हैं, सामाजिक पक्ष की उपेक्षा तो वह कर ही नहीं सकता।”

— लाला लाजपत राय

“धर्म चिंतन मात्र नहीं है, अपितु चिंतन और आचरण है।”

— लाला लाजपत राय

“युद्ध बर्बरता है और सैन्यवाद व्यावहारिक उपयोग में लाई गई बर्बरता है।”

— लाला लाजपत राय

राजनेता व सेनानी के अन्य रचनाकार