“प्रेम वह समय और स्थान है : जहाँ ‘मैं’ अपने आपको असाधारण बनने का अधिकार देती हूँ।”
विचारघर › दार्शनिक व विचारक › जूलिया क्रिस्तेवा
जूलिया क्रिस्तेवा — सूक्ति व विचार
जूलिया क्रिस्तेवा के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। जूलिया क्रिस्तेवा के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“अकारण और अंतहीन : संगीत, लय और नृत्य।”
“माता-पिता से वंचित हो जाना—क्या स्वतंत्रता वहीं से शुरू होती है?”
“दुखी व्यक्ति कट्टरपंथी और उदास नास्तिक होता है।”
“वह विदेशी है, वह कहीं से भी नहीं है, वह हर जगह से है, दुनिया का नागरिक, महानगरीय है। उसे उसके मूल स्थान पर वापस न भेजें।”
“दुख को नाम देना, उसे बढ़ा-चढ़ाकर, उसके सबसे छोटे घटकों में विघटित करना—शोक को कम करने का निश्चित तरीक़ा है।”
“चूँकि उसके पास कुछ भी नहीं है, वह कुछ भी नहीं है : वह सब कुछ त्याग सकता है।”
“दूसरों के लिए महत्त्वपूर्ण हुए बिना, कोई आपकी बात नहीं सुनता है।”
“क्या कोई इसके सिवाय किसी अन्य शर्त पर भी लिखता है कि वह असीम भाव-विरेचन के लिए दुर्दशा की स्थिति में होता है?”
“हमें यह मान लेना चाहिए कि कोई किसी दूसरे देश में इसलिए विदेशी बन जाता है, क्योंकि वह अंदर से पहले से ही विदेशी होता है?”
“गौरव मानव-शरीर में अंतर्निहित है।”
“धर्म के विश्लेषण-योग्य होने का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि कोई ऐसा तरीक़ा है जिससे इसके बिना काम चलाया जा सके।”