“हमारी जन्मभूमि, धर्मभूमि, गौरवभूमि! तेरे लिए हमारे पूर्वजों ने मृत्यु का वरण किया। हे मातृभूमि! हम भविष्य के लिए तुझे अपना मस्तक, हृदय और हाथ अर्पित करते हैं।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग
जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग — सूक्ति व विचार
जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“कल्पना सत्य की बड़ी बहन है। स्पष्टतः जब तक किसी ने कहानी नहीं कही थी तब तक संसार में कोई नहीं जानता था कि सत्य क्या है। अतः यह सबसे प्राचीन कला है, यह इतिहास की जननी है।”
“वही सबसे तेज़ चलता है जो अकेला चलता है।”
“हे जन्मभूमि! हम उन आगामी वर्षों में अपना प्रेम और कठोर परिश्रम तुझे अर्पित करते हैं जब हम बड़े होकर अपनी जाति में पुरुषों और स्त्रियों के रूप में अपना स्थान ग्रहण करेंगे।”
“हर व्यक्ति किसी न किसी बात पर कम या ज़्यादा पागल होता है।”
“हे ईश्वर! हम भीड़ के भय अथवा कृपा से संत्रस्त हुए बिना तेरे साथ चल सकें।”