विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे — सूक्ति व विचार

जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“जिसका उद्देश्य कार्य को समुचित रीति से करना है, उसको सर्वोत्तम उपादानों का प्रयोग करना चाहिए।”

— जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

“अब हमें मौलिक स्वभाव के लोग कहाँ मिलते हैं? और कहाँ है वह मनुष्य जो सच्चा रहने की, जैसा वह है वैसा ही स्वयं को दिखाने की, शक्ति रखता हो?”

— जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

“यदि बात तुम्हारे हृदय से उत्पन्न नहीं हुई है तो तुम कदापि दूसरों के हृदय प्रभावित नहीं कर सकते।”

— जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

“जो वस्तु चकाचौंध भर उत्पन्न करती है, वह क्षणजीवी होती है पर वास्तविक वस्तु भविष्य में भी अविनाशी बनी रहती है।”

— जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

“हर बुद्धिमत्तापूर्ण बात पर पहले ही विचार हो चुका है; हम केवल उसपर एक बार पुनः विचार करने का प्रयत्न कर सकते है।”

— जोहान वोल्फ़गैंग वॉन गोएथे

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार