विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › जेम्स बाल्डविन

जेम्स बाल्डविन — सूक्ति व विचार

जेम्स बाल्डविन के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। जेम्स बाल्डविन के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“जीवन केवल इसलिए दुखद है, क्योंकि पृथ्वी घूमती है और सूर्य अनवरत रूप से उगता है और अस्त होता है और एक दिन हम में से प्रत्येक के लिए सूर्य आख़िरी, आख़िरी बार अस्त हो जाएगा।”

— जेम्स बाल्डविन

“तुम जो भी तहेदिल से प्राप्त करना चाहते हो, उसके प्रति सावधान रहो—क्योंकि वह निश्चित रूप से तुम्हारा होगा।”

— जेम्स बाल्डविन

“जब मनुष्य आदत और उद्धरण के अनुरूप जीना शुरू कर देता है, तो वह जीना बंद कर देता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“उस देश में शिक्षित व्यक्ति होना लगभग असंभव है, जहाँ स्वतंत्र मन के प्रति इतना अविश्वास है।”

— जेम्स बाल्डविन

“निश्चित रूप से मैं वह हूँ जो समय, परिस्थिति, इतिहास ने मुझे बना दिया है; लेकिन मैं उससे भी बढ़कर हूँ। इसी तरह हम सब हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“व्यक्ति इतिहास में फँसे हुए हैं और इतिहास व्यक्तियों में फँसा हुआ है।”

— जेम्स बाल्डविन

“शायद घर कोई जगह नहीं है, बल्कि अपरिवर्तनीय स्थिति है।”

— जेम्स बाल्डविन

“मैं दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा अमेरिका से प्यार करता हूँ और इसी कारण मैं हमेशा उसकी आलोचना करने के अधिकार पर ज़ोर देता हूँ।”

— जेम्स बाल्डविन

“लोग जितना बदल सकते हैं, वे उससे कहीं ज़्यादा आसानी से रो सकते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“प्यार उन मुखौटों को उतार देता है, जिनके बिना जीने से हमें डर लगता है और हम जानते हैं कि उनके भीतर नहीं रहा जा सकता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“आप जो कहते हैं, मैं उस पर विश्वास नहीं कर सकता; क्योंकि मैं देखता हूँ कि आप क्या करते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“आपके पास तब तक कोई घर नहीं है, जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते हैं और फिर जब आप उसे छोड़ देते हैं, तो आप कभी वापस नहीं जा सकते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“उसे प्यार करो और उसे तुमसे प्यार करने दो। क्या आपको लगता है कि इसके सिवा दुनिया में कुछ और वास्तव में मायने रखता है?”

— जेम्स बाल्डविन

“आज़ादी कोई ऐसी चीज़ नहीं है, जिसे किसी को दिया जा सकता है। आज़ादी ऐसी चीज़ है, जिसे लोग लेते हैं और लोग उतने ही आज़ाद हैं, जितना वे होना चाहते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“उस हर चीज़ को बदला नहीं जा सकता है, जिसका हम सामना करते हैं; लेकिन जब तक उसका सामना नहीं किया जाता, तब तक कुछ भी नहीं बदला जा सकता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“अमेरिकी इतिहास उससे कहीं अधिक लंबा, विशाल, विविध, सुंदर और भयानक है; जैसा कि लोगों ने इसके बारे में कभी कहा है।”

— जेम्स बाल्डविन

“दुनिया आपके सामने है और आपको इसे उसी रूप में स्वीकार करने या छोड़ देने की ज़रूरत नहीं है, जैसी कि यह तब थी जब आप इसमें आए थे।”

— जेम्स बाल्डविन

“शिक्षा का विरोधाभास यही है कि जैसे ही व्यक्ति जागरूक होने लगता है, वह उस समाज की जाँच करना शुरू कर देता है जिसमें उसे शिक्षित किया जा रहा है।”

— जेम्स बाल्डविन

“इस देश (अमेरिका) में ब्लैक होना और ज़्यादा जागरूक होना और हर समय ग़ुस्से में रहना है।”

— जेम्स बाल्डविन

“किसी भी समाज की सबसे ख़तरनाक रचना वह व्यक्ति होता है, जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“प्रेम का आरंभ और अंत उस तरह नहीं होता है, जैसा कि हम सोचते हैं। प्रेम एक लड़ाई है, युद्ध है; प्रेम परिपक्व होना है।”

— जेम्स बाल्डविन

“आपको लगता है कि आपका दर्द और आपका दिल टूटना दुनिया के इतिहास में अभूतपूर्व है, लेकिन फिर आप पढ़ते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“भविष्य स्वर्ग के समान है, सब इसकी सराहना करते हैं; लेकिन अब वहाँ कोई नहीं जाना चाहता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“भविष्य में ऐसा कोई समय नहीं है, जिसमें हम अपना उद्धार कर लेंगे। चुनौती इस पल में है, सही समय हमेशा अब है।”

— जेम्स बाल्डविन

“बच्चे कभी भी अपने बड़ों की बातों को बहुत अच्छी तरह से नहीं सुनते हैं, लेकिन वे उनकी नक़ल ज़रूर करते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“मैं ईमानदार आदमी और अच्छा लेखक होना चाहता हूँ।”

— जेम्स बाल्डविन

“जो लोग कहते हैं कि यह नहीं किया जा सकता है, उन्हें आमतौर पर उन लोगों द्वारा ऐसा कहने से रोका जाता है जो इसे कर रहे होते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“कोई भी व्यक्ति जिसने कभी ग़रीबी से संघर्ष किया है, वह जानता है कि ग़रीब होना कितना महँगा है।”

— जेम्स बाल्डविन

“कोई विरला व्यक्ति ऐसा होगा जो असहाय को सताता नहीं है।”

— जेम्स बाल्डविन

“संभवतः कोई नहीं जान सकता है कि क्या होने वाला है : यह हर बार, पहली बार, केवल एक बार हो रहा होता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“यदि ईश्वर की अवधारणा की कोई वैधता या कोई उपयोग है; तो यह केवल हमें और अधिक महान, स्वतंत्र और अधिक प्रेमपूर्ण बनाने के लिए हो सकता है। अगर भगवान ऐसा नहीं कर सकता है, तो समय आ गया है कि हम उनसे छुटकारा पा लें।”

— जेम्स बाल्डविन

“सच्चे विद्रोही, सच्चे प्रेमियों की तरह दुर्लभ होते हैं और दोनों ही मामलों में—बुख़ार को जुनून समझ लेने की ग़लती व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर सकती है।”

— जेम्स बाल्डविन

“यह निश्चित है कि अज्ञान, ताक़त के साथ मिलकर; न्याय के लिए सबसे क्रूर शत्रु हो सकता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“कलाकार की भूमिका बिल्कुल प्रेमी की भूमिका के समान होती है। अगर मैं तुमसे प्यार करता हूँ, तो मुझे तुम्हें उन चीज़ों के प्रति सचेत करना होगा जो तुम्हें दिखाई नहीं देती हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“न तो प्यार और न ही आतंक किसी को अंधा बनाता है : उदासीनता व्यक्ति को अंधा बना देती है।”

— जेम्स बाल्डविन

“आप दुनिया को बदलने के लिए लिखते हैं… अगर आप लोगों के वास्तविकता को देखने के तरीक़े में एक मिलीमीटर का भी बदलाव कर देते हैं, तो आप इसे बदल सकते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“यह आपको तय करना है कि आप कौन हैं और दुनिया को आपके साथ आपकी मर्ज़ी से बर्ताव करने के लिए मजबूर करना है, न कि उस तरह से जो वह आपके बारे में सोचती है।”

— जेम्स बाल्डविन

“जो पीड़ित, पीड़ित की स्थिति को व्यक्त करने में सक्षम है; वह पीड़ित नहीं रह जाता है : वह ख़तरा बन जाता है।”

— जेम्स बाल्डविन

“जान लीजिए कि आप कहाँ से आए हैं। अगर आप जानते हैं कि आप कहाँ से आए थे, तो इसकी कोई सीमा नहीं है कि आप कहाँ जा सकते हैं।”

— जेम्स बाल्डविन

“कृपया यह याद रखने की कोशिश करें कि वे जो मानते हैं, और वे जो करते हैं और आपको सहन करने के लिए मजबूर करते हैं, वह आपकी हीनता का नहीं बल्कि उनकी अमानवीयता का प्रमाण है।”

— जेम्स बाल्डविन

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार