विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › जॉर्ज सैंड

जॉर्ज सैंड — सूक्ति व विचार

जॉर्ज सैंड के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। जॉर्ज सैंड के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“कलाकार का काम मानव हृदय में प्रकाश भेजना है।”

— जॉर्ज सैंड

“तितलियाँ वे फूल ही हैं जो किसी धूप वाले दिन उड़ गए, जब प्रकृति स्वयं को सबसे अधिक आविष्कारशील और उपजाऊ महसूस कर रही थी।”

— जॉर्ज सैंड

“जिसने भी प्रेम किया है, वह जीवन में आने वाले संपूर्ण दुख और आनंद के बारे में जानता है।”

— जॉर्ज सैंड

“‘कला के लिए कला’ खोखला वाक्यांश है। सत्य के लिए कला, शुभ और सुंदर के लिए कला—मुझे इसी विश्वास की तलाश है।”

— जॉर्ज सैंड

“ईश्वर केवल उन लोगों को छोड़ देता है जो ख़ुद को छोड़ देते हैं, और जो भी अपने दुख को अपने दिल के भीतर बंद रखने की हिम्मत रखता है, वह उससे लड़ने में—शिकायत करने वाले व्यक्ति से अधिक मज़बूत होता है।”

— जॉर्ज सैंड

“हमें सत्य को स्वीकार करना चाहिए, भले ही वह हमें हैरान कर दे और हमारे विचारों को बदल दे।”

— जॉर्ज सैंड

“आप मेरे शरीर पर बंधन लगा सकते हैं, मेरे हाथों को बाँध सकते हैं, मेरे कार्यों को नियंत्रित कर सकते हैं : आप सबसे मज़बूत हैं, और समाज आपकी शक्ति को बढ़ा देता है; लेकिन मेरी इच्छा के साथ, आप कुछ नहीं कर सकते हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“वह व्यक्ति जो कविता की भावनाओं से महान प्रसन्नता प्राप्त करता है, सच्चा कवि है—चाहे उसने पूरे जीवन में कभी एक पंक्ति भी न लिखी हो।”

— जॉर्ज सैंड

“इस दुनिया में दुख का बड़ा कारण मूल पाप नहीं; बल्कि एक तरह की मूल, अकल्पनीय और ज़िद्दी मूर्खता है।”

— जॉर्ज सैंड

“जीवन में बस एक ही ख़ुशी है—प्यार करना और प्यार पाना।”

— जॉर्ज सैंड

“मैंने कोई भी बलिदान करने से इनकार कर दिया; क्योंकि पृथ्वी पर कुछ भी मेरे मन की शांति, मेरी ख़ुशी और मेरे सम्मान से अधिक मूल्यवान नहीं था।”

— जॉर्ज सैंड

“उन लोगों के लिए कुछ भी बदसूरत नहीं है, जो ईश्वर द्वारा बनाई गई हर चीज़ के गुणों और उसकी मोहकता को समझते हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“उपन्यास जीवन से जितना मिलता है, उससे कहीं अधिक जीवन उपन्यास से मिलता है।”

— जॉर्ज सैंड

“दुनिया मुझे किसी दिन जान और समझ लेगी, लेकिन अगर वह दिन नहीं आता है तो इससे बहुत फ़र्क़ नहीं पड़ता है। मैं अन्य स्त्रियों के लिए रास्ता खोल चुकी होऊँगी।”

— जॉर्ज सैंड

“जब ‘वे’ हमारे बीच होते हैं, तो बिल्लियाँ देवदूत होती हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“परोपकार उन्हें अपमानित करता है जिन्हें वह प्राप्त होता है और उन्हें कठोर बनाता है जो उसे करते हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“सबसे अधिक ईमानदार व्यक्ति वह है जो सबसे अच्छा सोचता है और कार्य करता है, मगर सबसे शक्तिशाली वह है जो सबसे अच्छा लिखता और बोलता है।”

— जॉर्ज सैंड

“मैं जो बूढ़ी औरत बनूँगी, वह उस औरत से बिल्कुल अलग होगी जो मैं अब हूँ। उस बूढ़ी औरत की शुरुआत हो रही है।”

— जॉर्ज सैंड

“हम अपने जीवन का एक भी पन्ना नहीं फाड़ सकते हैं, लेकिन हम पूरी किताब को आग में झोंक सकते हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“जुनून की क्षमता क्रूर है और दिव्य भी।”

— जॉर्ज सैंड

“स्वार्थ आत्मसम्मान से सबसे अधिक मिलता है।”

— जॉर्ज सैंड

“प्रशंसा और अंतरंगता अजनबी हैं।”

— जॉर्ज सैंड

“मैं नैतिकता और महान गुणों से भरपूर नहीं हूँ। मैं प्यार करती हूँ, लेकिन मैं डटकर पूरी तरह से और मज़बूती से प्यार करती हूँ।”

— जॉर्ज सैंड

“सत्य बहुत सरल है : हमें उसके पास हमेशा जटिल मार्ग से जाना चाहिए।”

— जॉर्ज सैंड

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार