विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › ई. ई. कमिंग्स

ई. ई. कमिंग्स — सूक्ति व विचार

ई. ई. कमिंग्स के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। ई. ई. कमिंग्स के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“हवा ने बारिश को उड़ा दिया, उड़ा दिया आकाश को और सारे पत्तों को, और वृक्ष खड़े रहे। मेरे ख़याल से, मैं भी, पतझड़ को लंबे समय से जानता हूँ।”

— ई. ई. कमिंग्स

“मृत न होना ज़िंदा होना नहीं है।”

— ई. ई. कमिंग्स

“मैं एक पंछी से सीखूँगा किस तरह गाना चाहिए न कि हज़ार तारों को सिखाऊँगा कि कैसे न नाचा जाए।”

— ई. ई. कमिंग्स

“व्यक्तिगत संपत्ति की शुरुआत उस समय से शुरू हुई जब किसी ने अपना ख़ुद का दिमाग़ रखना शुरू किया।”

— ई. ई. कमिंग्स

“सिर्फ़ प्रेमी ही सूर्य की किरणें धारण करते हैं।”

— ई. ई. कमिंग्स

“मैं अपनी आय से इतना पीछे चल रहा हूँ कि ऐसा कहा जा सकता है कि हम अलग रह रहे हैं।”

— ई. ई. कमिंग्स

“जब तक तुम किसी से प्यार नहीं करते, कोई भी चीज़ मायने नहीं रखती।”

— ई. ई. कमिंग्स

“बढ़ने और वह होने के लिए, जो तुम हो, साहस की ज़रूरत होती है।”

— ई. ई. कमिंग्स

“और कुछ न होना, सिर्फ़ वह होना जो तुम हो, एक ऐसी दुनिया में जो दिन रात तुम्हें औरों की तरह बनाने की कोशिश में लगी हो, सबसे मुश्किल लड़ाई है जो एक इंसान लड़ता है और यह लड़ाई कभी ख़त्म नहीं होती।”

— ई. ई. कमिंग्स

“जो भी तुम सोचते हो, विश्वास करते या जानते हो; तुम बहुत सारे दूसरे लोग हो, पर जिस घड़ी तुम महसूस करते हो, तुम और कोई नहीं बस तुम रह जाते हो।”

— ई. ई. कमिंग्स

“नष्ट करना किसी भी तरह के रचने की पहली सीढ़ी है।”

— ई. ई. कमिंग्स

“सुनो, पड़ोस के मकान में एक बेहतर सृष्टि का नर्क है, चलो चलें।”

— ई. ई. कमिंग्स

“वह तुम हो जो चाँद का हमेशा से मतलब था और सूरज जो हमेशा गाएगा, वह तुम ही हो।”

— ई. ई. कमिंग्स

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार