“भविष्य चाहे जितना भी सुखद हो, उस पर विश्वास न करो, भूतकाल की भी चिंता न करो, हृदय में उत्साह भरकर और ईश्वर पर विश्वास कर वर्तमान में कर्मशील रहो।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › हेनरी वड्सवर्थ लॉन्गफ़ेलो
हेनरी वड्सवर्थ लॉन्गफ़ेलो — सूक्ति व विचार
हेनरी वड्सवर्थ लॉन्गफ़ेलो के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। हेनरी वड्सवर्थ लॉन्गफ़ेलो के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“कला प्रकृति की पुत्री है।”
“पुस्तकें विचार की समाधियाँ हैं।”
“हम अपने विषय में धारणा इस आधार पर बनाते हैं कि हम क्या करने के योग्य हैं, दूसरे लोग हमारा मूल्याँकन हमने जो कुछ किया है, उससे करते हैं।”
“महापुरुषों की जीवनियाँ हमें याद दिलाती हैं कि हम भी अपना जीवन महान बना सकते हैं और जाते समय अपने पगचिह्न समय की बालू पर छोड़ सकते हैं।”
“मृत्यु है ही नहीं! जो वैसा प्रतीत होता है, वह तो परिवर्तन है।”