“अपने-अपने जीवनदान द्वारा भी जन्मभूमि की रक्षा करनी चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति अल्प वस्तु के त्याग द्वारा महान् वस्तु की रक्षा करें।”
विचारघर › संत, भक्ति-कवि व आध्यात्मिक गुरु › हरिदास सिद्धांत वागीश
हरिदास सिद्धांत वागीश — सूक्ति व विचार
हरिदास सिद्धांत वागीश के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। हरिदास सिद्धांत वागीश के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“किस व्यक्ति की दृष्टि युवती की ओर नहीं जाती?कौन-सा भ्रमर लता की इच्छा नहीं करता?”
“शारीरिक बल से बुद्धि का बल श्रेष्ठ है।”
“मुदृगर बना हुआ लोहा ही लोहे को तोड़ता है।”
“विषम पराधीनतारूपी पिशाची सबके पौरुष को ग्रस लेती है।”