“चीज़ों के सही या ग़लत होने के परे एक मैदान है, मैं वहाँ तुमसे मिलूँगा।”
— रूमी
विचारघर › संत, भक्ति-कवि व आध्यात्मिक गुरु › रूमी
रूमी के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। रूमी के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“चीज़ों के सही या ग़लत होने के परे एक मैदान है, मैं वहाँ तुमसे मिलूँगा।”
— रूमी
“मृत्यु का दूर जाने से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज डूबता है। चाँद डूबता है, लेकिन वे चले नहीं जाते हैं।”
— रूमी
“मैं हर साँस के साथ भक्ति के बीज बोता हूँ—मैं हृदय का किसान हूँ।”
— रूमी
“तब तक नाचो, जब तक तुम ख़ुद को चकनाचूर न कर दो।”
— रूमी
“जब तुम टूट जाओ, तो नाचो। नाचो अगर तुमने पट्टी फाड़ दी है—लड़ाई के बीच में नाचो।”
— रूमी
“शेर भोजन की तलाश में सबसे सुंदर लगता है।”
— रूमी
“जिसे तुम बारिश मानते हो, वह बारिश नहीं है। पर्दे के पीछे कभी-कभी फ़रिश्ते रोते हैं।”
— रूमी
“जब दुनिया आपको घुटनों के बल धकेलती है, तो आप प्रार्थना करने के लिए एकदम सही स्थिति में होते हैं।”
— रूमी
“कृतज्ञता आत्मा के लिए शराब है। आगे बढ़ो, नशे में डूब जाओ।”
— रूमी
“बुद्धि बारिश की तरह है। इसका स्रोत असीम है, लेकिन यह मौसम के अनुसार बरसती है।”
— रूमी
“आत्मीय बनें, दयालु बनें। प्रेम करें।”
— रूमी
“आत्मा यहाँ अपने आनंद के लिए है।”
— रूमी
“सूर्य की प्रशंसा करना, अपनी आँखों की प्रशंसा करना है।”
— रूमी
“इतना छोटा होने का अभिनय करना बंद करो, तुम परमानंद में गतिमान ब्रह्मांड हो।”
— रूमी
“मैं जितना क़रीब जाता हूँ, उतना ही मैं देखता हूँ कि मैं कितना दूर हूँ।”
— रूमी
“अपनी आँखें बंद करो, प्यार करो, वहीं रहो।”
— रूमी
“मेरी आत्मा कहीं और से है, मुझे इस बात का यकीन है और मैं वहीं पहुँचने का इरादा रखता हूँ।”
— रूमी
“मैंने अपना मुँह बंद कर दिया और तुमसे सौ मौन तरीकों से बात की।”
— रूमी
“ब्रह्मांड में सब कुछ तुम्हारे भीतर है, सब कुछ अपने आप से माँग लो।”
— रूमी
“तुम्हारे भीतर एक शक्ति है, जो तुम्हें जीवन देती है। उसे खोजो।”
— रूमी
“चाँद तब चमकता रहता है, जब वह रात से नहीं बचता।”
— रूमी
“मैंने सीखा कि हर नश्वर मृत्यु का स्वाद चखेगा, लेकिन केवल कुछ ही जीवन का स्वाद चखेंगे।”
— रूमी
“ज़िंदगी थामे रहने और छोड़ देने का संतुलन है।”
— रूमी
“नास्तिकता शुष्क छिलका है जो ऊपर से विलक हो गया तो उसके नीचे धर्म का कोमल और स्वादिष्ट छिलका पाया गया।”
— रूमी
“क्या तुम नियमित रूप से अपने आपसे मिलते हो? अभी शुरू करो।”
— रूमी
“अगर आपके दिल में रोशनी है, तो आपको अपने घर का रास्ता मिल जाएगा।”
— रूमी
“प्रेमी अंततः कहीं नहीं मिलते, वे हमेशा एक-दूसरे में होते हैं।”
— रूमी
“मैं कौन हूँ और कौन नहीं हूँ, इसको जानने में मैंने बहुत-सी चीज़ें जान ली हैं। और वह कौन है और कौन नहीं है इसी को जानने में बहुत-सी चीज़ें मैंने खो दी हैं।”
— रूमी
“आइए इस पशुवत् व्यवहार से ऊपर उठें और एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें।”
— रूमी
“जब आप अपनी आत्मा से काम करते हैं; तो आप अपने भीतर एक नदी बहती हुई, एक आनंद महसूस करते हैं।”
— रूमी
“यात्रा आपके जीवन में शक्ति और प्रेम वापस लाती है।”
— रूमी
“अपने विचारों में उलझे हुए, हम हर चीज़ के बारे में चिंता करते हैं।”
— रूमी
“जब भी तुम अकेले हो; अपने आप को याद दिलाओ कि ईश्वर ने बाकी सभी को दूर भेज दिया है, ताकि केवल तुम और वह हो।”
— रूमी
“पूरा ब्रह्मांड एक ही इंसान में समाया हुआ है—आप में।”
— रूमी
“दु:ख एक उपहार है, इसमें दया छिपी है।”
— रूमी
“शोक मत करो। जो कुछ तुम खोते हो, वह रूप बदल कर वापस आ जाता है।”
— रूमी
“मैं किसी धर्म से नहीं हूँ, मेरा धर्म प्रेम है। हर दिल मेरा मंदिर है।”
— रूमी
“तू मिट्टी था पर अब हृदय के रूप में परिणत हो गया है। तू मूर्ख था परंतु अब बुद्धिमान हो गया है। जिसने तुझे ऐसा बना दिया है, वही तुझे उस प्रकार उधर भी ले जाएगा।”
— रूमी
“पशु में भेद का भाव और मनुष्य में एक का ही भाव रहता है।”
— रूमी
“जो तुम्हें दु:ख देता है, वह तुम्हें आशीर्वाद देता है—अंधकार तुम्हारी मोमबत्ती है।”
— रूमी
“उस ज्ञान की तलाश करो, जो तुम्हारी गाँठ को खोल देगा। उस मार्ग की तलाश करो, जो तुम्हारे पूरे अस्तित्व की माँग करता है।”
— रूमी
“आप सागर में बूँद नहीं है, आप बूँद में पूरा सागर हैं।”
— रूमी
“जितना साँस लो, उतना हँसो। जब तक ज़िंदा हो, प्यार करो।”
— रूमी
“ऊपर देखने से रोशनी मिलती है, हालाँकि पहले तो आपको चक्कर आता है।”
— रूमी
“पारंपरिक राय हमारी आत्माओं का विनाश है।”
— रूमी
“जैसे ही आप रास्ते पर चलना शुरू करते हैं, रास्ता दिखाई देने लगता है।”
— रूमी
“भेद-बुद्धि पशु की अवस्था का लक्षण है, अभेदबुद्धि मनुष्यता का।”
— रूमी
“तुम जिसे खोज रहे हो, वह तुम्हें खोज रहा है।”
— रूमी
“जो झूठ है; वह दिल को परेशान करता है, लेकिन सत्य आनंदमय शांति लाता है।”
— रूमी
“बुद्धि हमें बताती है कि हम योग्य नहीं हैं; प्रेम हमें बताता है कि हम योग्य हैं—मेरा जीवन दोनों के बीच बहता है।”
— रूमी