विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › गुस्ताव फ़्लॉबेयर

गुस्ताव फ़्लॉबेयर — सूक्ति व विचार

गुस्ताव फ़्लॉबेयर के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। गुस्ताव फ़्लॉबेयर के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“जब आप किसी स्त्री को लेखन में उतार लेते हैं, तो वह आपको हज़ारों अन्य स्त्रियों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देती है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“लेखक को जीवन में भी समुद्र की तरह उतरना होगा, लेकिन केवल नाभि तक।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“संदेह… एक बीमारी है जो ज्ञान से आती है और पागलपन की ओर ले जाती है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“ईश्वर संसार को समझाने के लिए स्वप्न में देखा गया एक शब्द मात्र है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“भाषा की कितनी दयनीय दरिद्रता है! सितारों की तुलना हीरे से करना!”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“अपने जीवन में नियमित और व्यवस्थित रहो, ताकि तुम अपने लेखन में हिंसक और मौलिक बन सको।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“हम इन मृतात्माओं को अपने दिल में किस तरह रखते हैं। हममें से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर अपना क़ब्रिस्तान रखता है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“वह सभी उपन्यासों की नायिका थी, सभी नाटकों की नायिका थी, सभी काव्य-पुस्तकों की अस्पष्ट ‘वह’ थी।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“ऐसा बिंदु आता है, जब आप लिखना बंद कर देते हैं और अधिक सोचते हैं।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“कोई व्यक्ति जो करता है, उसमें माहिर हो सकता है; लेकिन वह जो महसूस करता है, उसमें कभी नहीं।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“यात्रा व्यक्ति को विनम्र बनाती है। आप देखते हैं कि दुनिया में आपका स्थान कितना छोटा है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“शांत रहें : संयम में असमर्थ कोई भी व्यक्ति कभी लेखक नहीं बना।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“लेखक को अपनी पुस्तक में ब्रह्मांड में ईश्वर की तरह होना चाहिए, जो हर जगह मौजूद है और कहीं भी दिखाई नहीं देता है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“दूसरे लोगों के दिलों को महसूस करने के लिए आपके पास दिल होना चाहिए।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“हर चीज़ को समझने की कोशिश करने से, हर चीज़ मुझे सपने दिखाने लगती है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“मैं नहीं मानता कि ख़ुशी संभव है, लेकिन मुझे लगता है कि शांति संभव है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“प्रतिभा लंबा धैर्य है और मौलिकता इच्छाशक्ति और गहन अवलोकन का प्रयास है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“और वह चाँद को देखता है—गतिहीन प्रकाश से भरे बर्फ़ के गोल टुकड़े की तरह।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“विचार सबसे बड़ा सुख है—ख़ुशी स्वयं केवल कल्पना है—क्या आपने कभी अपने सपनों से अधिक किसी चीज़ का आनंद लिया है?”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

“किसी भी चीज़ को अगर आप काफ़ी देर तक देखते रहें तो वह दिलचस्प हो जाती है।”

— गुस्ताव फ़्लॉबेयर

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार