विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › एमिली ब्रॉण्टे

एमिली ब्रॉण्टे — सूक्ति व विचार

एमिली ब्रॉण्टे के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। एमिली ब्रॉण्टे के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“काश! मैं फिर से वह लड़की हो सकती—कुछ जंगली और खुरदरी, कठोर और आज़ाद।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“वह कभी नहीं जान पाएगा कि मैं उससे प्रेम करती हूँ : और यह भी कि ऐसा उसकी ख़ूबसूरती के चलते नहीं है, बल्कि वह मुझसे भी बढ़कर मेरा हिस्सा है। हम दोनों की आत्माएँ जिस भी चीज़ की बनी हों, वे एक हैं।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“बुरे लोगों को सज़ा देना ईश्वर का काम है, हमें माफ़ करना सीखना चाहिए।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“मुझे ख़ुद को साँस लेने के लिए याद दिलाना पड़ता है—दिल को भी धड़कने के लिए याद दिलाती हूँ।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“तुम्हें तब तक मुक्ति न मिले, जब तक मैं ज़िंदा हूँ।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“हमेशा मेरे साथ रहो—चाहे कोई भी रूप धारण करो—मुझे पागल बना दो! मुझे ऐसे अधर में मत छोड़ो जहाँ मैं तुम्हें ढूँढ़ न सकूँ! हे ईश्वर! कैसे कहूँ! मैं अपने जीवन के बिना नहीं रह सकती! मैं अपनी आत्मा के बिना नहीं रह सकती!”

— एमिली ब्रॉण्टे

“मैंने उसे अपना दिल दिया, और उसने लेकर उसे कुचलकर मार डाला : और मेरी ओर वापस उछाल दिया। …और चूँकि उसने मेरा दिल नष्ट कर दिया, मेरे पास उसके लिए कोई भावनाएँ नहीं हैं।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“अगर सब कुछ ख़त्म हो जाए और सिर्फ़ वही बचा रह जाए, तो मैं ज़िंदा रहूँगी : और अगर उसके सिवाय सब कुछ बचा रह जाता है, मेरी लिए दुनिया अजनबी हो जाएगी।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“तुम्हें मुझे माफ़ कर देना चाहिए, क्योंकि मैंने सिर्फ़ तुम्हारे लिए संघर्ष किया था।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“मैंने तुम्हारे दिल को नहीं तोड़ा—तुमने खुद उसे तोड़ा है : और उसे तोड़कर तुमने मेरा दिल तोड़ दिया।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“हिंसा के भाले दोमुँहे हैं, वे इसका सहारा लेने वालों को उनके दुश्मनों से अधिक घायल करते हैं।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“घमंडी लोग अपने लिए दुःख उत्पन्न कर देते हैं।”

— एमिली ब्रॉण्टे

“मैं उसके पैरों के नीचे की ज़मीन से प्यार करती हूँ, और उसके सिर पर बहने वाली हवा से, और जिसे भी वह छूता है। उसके कहे हर शब्द से मुझे प्यार है। मुझे उसकी शक्ल और उसके सब कामों से प्यार है और मैं उससे पूरी तरह प्यार करती हूँ।”

— एमिली ब्रॉण्टे

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार