विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › एलेन सिक्सू

एलेन सिक्सू — सूक्ति व विचार

एलेन सिक्सू के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। एलेन सिक्सू के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“जाओ, उड़ो, तैरो, कूदो, उतरो, पार करो, अज्ञात से प्रेम करो, अनिश्चित से प्रेम करो, जिसे अब तक नहीं देखा है—उससे प्रेम करो… किसी से भी प्रेम मत करो—तुम जिसके हो, तुम जिसके होगे—अपने आपको खुला छोड़ दो, पुराने झूठ को हटा दो, जो नहीं किया उसे करने की हिम्मत करो, वही करने में तुम्हें ख़ुशी मिलेगी… और प्रसन्न रहो, डर लगने पर वहाँ जाओ जहाँ जाने से डरते हो, आगे बढ़ो, ग़ोता लगाओ, तुम सही मार्ग पर हो।”

— एलेन सिक्सू

“हमें उस झूठी स्त्री को मार देना चाहिए जो जीवित स्त्री को साँस लेने से रोकती है।”

— एलेन सिक्सू

“केवल वही पुस्तक लिखने योग्य है जिसे लिखने का हममें साहस नहीं है। जिस पुस्तक को हम लिख रहे होते हैं, वह हमें आहत करती है, हमें कँपाती है, शर्मिंदा करती है, ख़ून निकालती है।”

— एलेन सिक्सू

“मेरा मानना है कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनमें चीज़ों को आपस में मिलाकर उन्हें पुनर्जीवित करने की ताक़त होती है।”

— एलेन सिक्सू

“उस प्यार से बढ़कर कोई प्यार नहीं है जिसे भेड़िया भेड़ के उस बच्चे के लिए महसूस करता है, जिसे वह खाता नहीं है।”

— एलेन सिक्सू

“हमें उस भाषा को बोलना सीखना चाहिए जिसे स्त्रियाँ तब बोलती हैं, जब उनकी ग़लती निकालने वाला कोई नहीं होता है।”

— एलेन सिक्सू

“जो लोग जेल में बंद हैं, वे खुली हवा का महत्व उनके जेलरों से बेहतर जानते हैं।”

— एलेन सिक्सू

“लेखन न कहने योग्य बातों को कहने में सफल होने का उत्कृष्ट, मुश्किल और ख़तरनाक ज़रिया है।”

— एलेन सिक्सू

“मैं कविता में विश्वास करती हूँ।”

— एलेन सिक्सू

“सच्चाई कई तरह की है—जिन दीवारों को हम ख़ामोश समझते हैं, उनमें बहुत सारे गुप्त रास्ते हैं।”

— एलेन सिक्सू

“लोग आपको देखते नहीं हैं, वे आपको खोजते हैं और आप पर आरोप लगाते हैं।”

— एलेन सिक्सू

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार