“मुझे जितना अकेला होना चाहिए था, मैं उससे कहीं ज़्यादा अकेली थी; प्यार करने वाली या आधा प्यार करने वाली स्त्री होने के नाते।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › एडना ओ’ब्रायन
एडना ओ’ब्रायन — सूक्ति व विचार
एडना ओ’ब्रायन के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। एडना ओ’ब्रायन के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“मेरे पास उसे यह बताने का साहस नहीं था कि महान् प्रेम-कहानियाँ पुरुषों और स्त्रियों के बीच दर्द और अलगाव के बारे में बताती हैं।”
“याद रखो : प्यार एकदम बकवास है। सच्चा प्यार सिर्फ़ माँ और बच्चे के बीच होता है।”
“यह लेखन के बारे में रहस्य है : यह कष्टों से, उन समयों से निकलता है—जब दिल को चीर दिया जाता है।”
“जीवन बकवास था। प्यार भी बकवास था।”
“स्त्रियों के लिए वोट का कोई मतलब नहीं है। हमें हथियारबंद होना चाहिए।”
“हम दूसरों को नहीं जानते। वे एक पहेली हैं। हम उन्हें नहीं जान सकते, ख़ासकर वे जो हमारे सबसे क़रीबी हैं; क्योंकि आदत हमें धुंधला कर देती है और उम्मीद हमें सचाई से अंधा कर देती है।”
“अँधेरा प्रकाश की ओर आकर्षित होता है, लेकिन प्रकाश को यह पता नहीं होता; प्रकाश को अंधकार को अवशोषित करना चाहिए और इसलिए उसे स्वयं ही समाप्त हो जाना चाहिए।”
“लेखक हमेशा चिंतित रहते हैं, हमेशा भागते रहते हैं—टेलीफ़ोन से, ज़िम्मेदारियों से, दुनिया के द्वारा ध्यान खींचे जाने से।”
“हम सभी एक दूसरे को छोड़ देते हैं। हम मर जाते हैं, हम बदल जाते हैं—यह ज़्यादातर बदलाव है—हम अपने सबसे अच्छे दोस्तों को पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन अगर मैं तुम्हें छोड़ भी देती हूँ, तो मैं तुम्हें अपना कुछ दे चुकी होऊँगी। तुम मुझे जानने के कारण एक अलग व्यक्ति हो जाओगे। यह अपरिहार्य है।”
“प्यार… प्रकृति की तरह है, लेकिन उल्टा—पहले यह फल देता है, फिर फूलता है, फिर मुरझाने लगता है, फिर यह अपने बिल में बहुत गहराई तक चला जाता है, जहाँ कोई इसे नहीं देखता, जहाँ यह आँखों से ओझल हो जाता है और अंततः लोग अपनी आत्मा के भीतर दबे उस रहस्य के साथ मर जाते हैं।”
“फ़्लाबेयर ने दावा किया कि हममें से प्रत्येक के दिल में एक शाही कमरा है जिसमें बहुत कम लोग प्रवेश कर पाते हैं।”
“प्यार इतना दर्दनाक इसलिए होता है, क्योंकि यह हमेशा दो लोगों के बीच दो लोग जो दे सकते हैं; उससे अधिक की चाहत होता है।”
“लेखन एक बहुत ही अशांत मानसिकता का परिणाम है, और किसी भी तरह से उपचारात्मक नहीं है।”
“कभी-कभी एक शब्द पूरे जीवन को याद दिला सकता है।”
“जब कोई मुझसे आयरिश चरित्र के बारे में पूछता है—मैं कहती हूँ कि पेड़ों को देखो—घायल, कठोर और विकृत; लेकिन भयंकर रूप से दृढ़।”
“लोगों का आपको पसंद करना या न करना एक संयोग है और यह उनसे जुड़ा है, आपसे नहीं। यह प्यार पर भी लागू होता है, बल्कि और भी ज़्यादा।”
“हमारे सबसे गहरे क्षणों में हम सबसे कम बातें कहते हैं।”
“शब्द मेरे साथ भाग गए।”
“पैसा बोलता है, लेकिन मुझे बताओ कि यह सिर्फ़ अलविदा क्यों कहता है।”
“हर जगह किताबें। अलमारियों पर और किताबों की क़तार के ऊपर छोटी-सी जगह पर और पूरे फ़र्श पर और कुर्सियों के नीचे, वे किताबें जो मैंने पढ़ी हैं, वे किताबें जो मैंने नहीं पढ़ी हैं।”
“जहाँ भी घोड़े या टट्टू होते थे, वहाँ मशरूम उग जाते थे।”