विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › डोरिस लेसिंग

डोरिस लेसिंग — सूक्ति व विचार

डोरिस लेसिंग के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। डोरिस लेसिंग के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“इस पर भरोसा मत करो कि कोई भी दोस्त दोषों के बिना है, और किसी स्त्री से प्यार करो, परी से नहीं।”

— डोरिस लेसिंग

“उपन्यास भावनाओं को साँचा देते हैं, समय का ऐसा अनुमान देते हैं जिसे औपचारिक इतिहास नहीं दे सकता।”

— डोरिस लेसिंग

“तुम्हें जो भी करना हैं उसे अभी कर डालो। परिस्थितियाँ हमेशा असंभव होती हैं।”

— डोरिस लेसिंग

“इसमें कोई संदेह नहीं है कि साहित्य सच्चाई को बेहतर तरीक़े से प्रस्तुत करता है।”

— डोरिस लेसिंग

“कला हमारे विश्वासघाती आदर्शों का दर्पण है।”

— डोरिस लेसिंग

“सीखना यही है कि जिसे आप जीवन में हमेशा जानते रहे हैं, उसे अचानक समझ जाते हैं—लेकिन एक नए ढंग से।”

— डोरिस लेसिंग

“शब्द। शब्द। मैं शब्दों के साथ इस उम्मीद में खेलती हूँ कि शायद कोई संयोजन, यहाँ तक कि अवसरवश संयोजन भी वह बात कह सके जो मैं कहना चाहती हूँ।”

— डोरिस लेसिंग

“जब शब्दों में कोई अर्थ नहीं होता, तब मुझे तेज़ी से चक्कर आने लगते हैं।”

— डोरिस लेसिंग

“हमें अपनी असंभव सुंदर योजनाओं पर यक़ीन करना पड़ता है।”

— डोरिस लेसिंग

“पुराने दोस्त की तरह जब कोई आपको बहुत अच्छी तरह से जान जाता है तो वह आपसे मिलना नहीं चाहता।”

— डोरिस लेसिंग

“मेरे पास बर्दाश्त करने की क्षमता थी, जो औरों के पास नहीं थी।”

— डोरिस लेसिंग

“वे भावनाएँ कितनी उबाऊ हैं कि जिनमें हम फँस जाते हैं और उनसे मुक्त नहीं हो सकते, चाहे हम कितना भी चाहें…”

— डोरिस लेसिंग

“सही को सही बताने पर ज़ोर देना बहुत अभिमानी काम है।”

— डोरिस लेसिंग

“विश्वविद्यालय में आपको यह नहीं बताया जाता है कि क़ानून का बड़ा हिस्सा मूर्खों को बर्दाश्त करना सीखना है।”

— डोरिस लेसिंग

“जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आप समझदार नहीं होते। आप चिड़चिड़े हो जाते हैं।”

— डोरिस लेसिंग

“जिस किताब से आप बीस या तीस साल की उम्र में ऊब जाते हैं, वह किताब जब आप चालीस या पचास साल के होंगे आपके लिए दरवाज़े खोल देगी।”

— डोरिस लेसिंग

“पवित्रता संप्रदायगत नहीं होती। ठीक कर्मों वाले मनुष्य का धर्म-ग्रंथ ग़लत नहीं हो सकता।”

— डोरिस लेसिंग

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार