“पितृसत्ता में स्त्री-पुरुष में भेद नहीं होता है।”
विचारघर › विदेशी साहित्यकार › बेल हुक्स
बेल हुक्स — सूक्ति व विचार
बेल हुक्स के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। बेल हुक्स के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“जब तक स्त्रीवादी विचारों को केवल कुछ शिक्षित लोग ही समझेंगे, तब तक कोई जन-आधारित स्त्रीवादी आंदोलन नहीं होगा।”
“किसी से प्यार करना मज़बूत एहसास ही नहीं है—यह निर्णय है, यह वादा है।”
“प्यार करने का चुनाव जुड़ने का विकल्प है—दूसरे में ख़ुद को खोजने का विकल्प।”
“कला का कार्य यथास्थिति बताने से ज़्यादा यह कल्पना करना है कि क्या संभव है।”
“घायल दिल पहले कम आत्म-सम्मान पर क़ाबू पाकर आत्म-प्रेम सीखता है।”
“प्यार—देखभाल, प्रतिबद्धता, ज्ञान, ज़िम्मेदारी, सम्मान और विश्वास का मेल है।”
“सादगी से जीने से प्यार करना सरल हो जाता है।”
“हमारा संघर्ष भी भूलने के ख़िलाफ़ स्मृति का संघर्ष है।”
“प्यार हमें पूरी तरह से जीने और अच्छी तरह से मरने की शक्ति देता है। तब मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन जाती है।”
“जब हम रिश्तों में दर्द का सामना करते हैं तो हमारी पहली प्रतिक्रिया अक्सर प्रतिबद्धता बनाए रखने के बजाय बंधनों को तोड़ देने की होती है।”
“अच्छी तरह से प्यार करना केवल रोमांटिक रिश्ते में ही नहीं, सभी सार्थक रिश्तों में ज़रूरी है।”
“उत्पीड़ित होने का अर्थ विकल्पहीन होना है।”
“प्यार केवल भावना नहीं, क्रिया है।”
“अलगाव और अकेलापन—अवसाद और निराशा के मुख्य कारण हैं।”
“अँधेरे में उजाला होता है, बस उसे ढूँढ़ना होता है।”
“मैं अपने जीवन को संकुचित नहीं होने दूँगी। मैं किसी और की सनक या किसी और के अज्ञान के आगे नहीं झुकूँगी।”
“प्रेम करना सुरक्षा का कोई स्थान प्रदान नहीं करता है। हम नुक़सान, चोट, दर्द का जोखिम उठाते हैं। हम अपने नियंत्रण से बाहर की ताक़तों द्वारा कार्य किए जाने का जोखिम उठाते हैं।”
“इस संस्कृति में कोई भी अश्वेत स्त्री लेखक ‘बहुत अधिक’ नहीं लिख सकती है। वास्तव में, कोई भी स्त्री लेखक ‘बहुत अधिक’ नहीं लिख सकती… किसी भी स्त्री ने कभी पर्याप्त नहीं लिखा है।”
“न्याय के बिना प्रेम नहीं हो सकता।”
“स्त्रीवाद सभी के लिए है।”
“ईमानदारी और खुलापन हमेशा व्यावहारिक संवाद का आधार होता है।”
“मुझे यहाँ कोई डर नहीं है—इस दुनिया में—पेड़ों, मातम और बढ़ती चीज़ों की दुनिया में।”
“हमारी राजनीति की आत्मा, वर्चस्व को ख़त्म करने की प्रतिबद्धता है।”
“जब हम डर को छोड़ देते हैं, हम लोगों के क़रीब आ सकते हैं; हम पृथ्वी के क़रीब आ सकते हैं, हम उन सभी स्वर्गीय प्राणियों के क़रीब आ सकते हैं जो हमारे चारों ओर हैं।”
“प्यार गहराई से राजनीतिक है। हमारी सबसे गहरी क्रांति तब आएगी, जब हम इस सचाई को समझ लेंगे।”
“हमें ईमानदार लोगों को भोले, संभावित हारे हुए लोगों के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।”
“कविता विलाप के लिए उपयोगी स्थान है… कविता ऐसी जगह है, जहाँ हम रो सकते हैं।”
“नस्लवादी हमले के सामने हमारी चुप्पी एक मिलीभगत है।”