विचारघर

विचारघर › विदेशी साहित्यकार › ऐनी एरनॉ

ऐनी एरनॉ — सूक्ति व विचार

ऐनी एरनॉ के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। ऐनी एरनॉ के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“मैंने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त कर ली थी, मुझे उस स्वतंत्रता के बिना कष्ट हुआ; भले ही मैं एक प्रेमपूर्ण विवाह में थी।”

— ऐनी एरनॉ

“मैंने जितनी भी मुश्किलें झेली हैं, वे मुझे एक भयानक दर्द के लिए तैयार करने की दिशा में केवल पूर्वाभ्यास थीं।”

— ऐनी एरनॉ

“दर्द को बरक़रार नहीं रखा जा सकता है, इसे ‘विकसित करके’ हास्य में परिवर्तित करने की ज़रूरत है।”

— ऐनी एरनॉ

“संभवतः मेरे जीवन का अस्ल मक़सद मेरे शरीर, मेरी संवेदनाओं और मेरे विचारों को लेखन बनाने के लिए हो, दूसरे शब्दों में : कुछ समझ में आने लायक़ और सार्वभौमिक हो, जिससे मेरा अस्तित्व अन्य लोगों के जीवन और मस्तिष्क में विलीन हो जाए।”

— ऐनी एरनॉ

“कम सचाई जैसी कोई चीज़ नहीं है।”

— ऐनी एरनॉ

“मैं जब लिखती हूँ, तब मुझे अपने अंदर देखने का आभास नहीं होता है; मैं एक स्मृति के अंदर देखती हूँ।”

— ऐनी एरनॉ

“जीवित रहना बिना प्यास के पानी पीने के समान है।”

— ऐनी एरनॉ

“एक स्त्री के रूप में मेरी पूरी कहानी : सीढ़ियों से नीचे उतरना और हर क़दम पर पीछे हटना है।”

— ऐनी एरनॉ

“दुनिया को झपट्टा मार कर हमला करने और आनंद लेने के लिए बनाया गया है, और पीछे हटने के लिए कोई वजह नहीं है।”

— ऐनी एरनॉ

“‘गॉन विद द विंड’ ओडिपस कॉम्प्लेक्स की तरह ही निर्णायक है।”

— ऐनी एरनॉ

“बूढ़ा होने का अर्थ फीका पड़ना है, पारदर्शी बनना है।”

— ऐनी एरनॉ

“मैंने अपना साहित्यिक अस्तित्व ऐसे व्यक्ति जैसा बनाना शुरू कर दिया, जो इस तरह रहता है जैसे उसके अनुभव किसी दिन लिखे जाने थे।”

— ऐनी एरनॉ

“उसे ऐसा लगता है, जैसे कोई किताब उसके पीछे ख़ुद को लिख रही हो; उसे बस इतना करना है कि ज़िंदा रहना है।”

— ऐनी एरनॉ

“मुझे एहसास है कि मैंने अपना हिस्सा ऐसी जगह छोड़ दिया है, जहाँ मैं शायद कभी वापस नहीं जाऊँगी।”

— ऐनी एरनॉ

“पर्व के समय मेज़ के आस-पास बातचीत में, हम पहले नाम के अलावा और कुछ नहीं होंगे; धीरे-धीरे हम पहचानहीन हो जाएँगे, जब तक कि हम सुदूर पीढ़ी की विशाल गुमनामी में ग़ायब नहीं हो जाते हैं।”

— ऐनी एरनॉ

“कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मेरे लेखन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया है या महसूस किया है, या यदि नहीं; तो क्या उनके लिए ऐसी चीज़ों को अनुभव करना सामान्य है।”

— ऐनी एरनॉ

विदेशी साहित्यकार के अन्य रचनाकार