“हम अपने बारे में इतना कम और इतना अधिक जानते हैं कि प्रेम ही बचता है प्रार्थना की राख में।”
विचारघर › हिंदी साहित्यकार व कवि › नवीन सागर
नवीन सागर — सूक्ति व विचार
नवीन सागर के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। नवीन सागर के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।
“अपने भूले रहने की याद में जीवन अच्छा लगता है।”
“ख़ामोशी का जाना भी एक आवाज़ है।”
“जो तुम्हें कहीं से बुला रहे हैं, उन्हें नहीं पता वे कहाँ हैं।”
“अकेला एक कायर सबको मार सकता है।”
“सूरज नहीं चाँद तारे संगीत चित्र भी नहीं कविता से भी सुंदर लगता है मनुष्य।”
“हत्या का विचार होती हुई हत्या देखने की लालसा में छिपा है।”
“अकेली एक लहर पूरे समुद्र की जगह बचती है, जब हम भूल जाते हैं जीना।”
“पेड़ चाहता है बहुत सारे पेड़ों के बीच का पेड़ होना।”
“सुंदरता! कितना बड़ा कारण है—हम बचेंगे अगर!”
“जब कोई अर्थ नहीं रह जाता व्यर्थ का दुनिया में बहुत कुछ होता रहता है।”
“बातों में होते हैं हम जितना उतने से कई गुना कहीं और होते हैं।”
“तुम चीज़ों से अलग होते हो जब उन्हें देखते हो!”
“वास्तविकता वास्तविक नहीं है!”
“अनंत अपनी मृत्यु में रहते हैं इतने धुँधले कि हमारी झलक में बार-बार जन्म लेते हैं संसार!”
“जन्म चाहिए, हर चीज़ को एक और जन्म चाहिए।”