विचारघर

विचारघर › हिंदी साहित्यकार व कवि › गोरख पांडेय

गोरख पांडेय — सूक्ति व विचार

गोरख पांडेय के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। गोरख पांडेय के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“हम विचारों के स्तर पर जिससे घृणा करते हैं, भावनाओं के स्तर पर उसी से प्यार करते हैं।”

— गोरख पांडेय

“क्या ज़िंदगी प्रेम का लंबा इंतज़ार है?”

— गोरख पांडेय

“कविता और प्रेम—दो ऐसी चीज़ें हैं, जहाँ मनुष्य होने का मुझे बोध होता है।”

— गोरख पांडेय

“सामाजिक चेतना सामाजिक संघर्षों में से उपजती है।”

— गोरख पांडेय

“सवाल यह नहीं कि सुंदर कौन है। सवाल यह है कि हम सुंदर किसे मानते हैं।”

— गोरख पांडेय

“किसी का मूल्यांकन करते वक़्त हमें अपने दृष्टिकोण का भी मूल्यांकन करना चाहिए।”

— गोरख पांडेय

“कविता लिखना कोई बड़ा काम नहीं, मगर बटन लगाना भी बड़ा काम नहीं। हाँ, उसके बिना पैंट-क़मीज़ बेकार होते हैं।”

— गोरख पांडेय

“मुझे किसी को उदास करने का हक़ नहीं, हालाँकि ऐसे हालात में ख़ुश रहना बेईमानी है।”

— गोरख पांडेय

“क्या यही सच है कॉमरेड कि विचार और क्रिया में दूरी हमेशा बनी रहती है?”

— गोरख पांडेय

“भावनाएँ अस्तित्व की निकटतम अभिव्यक्ति हैं।”

— गोरख पांडेय

हिंदी साहित्यकार व कवि के अन्य रचनाकार