विचारघर

विचारघर › हिंदी साहित्यकार व कवि › धर्मवीर भारती

धर्मवीर भारती — सूक्ति व विचार

धर्मवीर भारती के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। धर्मवीर भारती के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“लिखना चाहे जितने विशिष्ट ढंग से, लेकिन जीना एक अति सामान्य मनुष्य की तरह।”

— धर्मवीर भारती

“मैं उस मृत्यु के बारे में अक्सर सोचता हूँ जो क्षण-क्षण घटित हो रही है—हम में, तुम में, सब में।”

— धर्मवीर भारती

“कभी-कभी थोड़ा पलायन बहुत स्वस्थ होता है।”

— धर्मवीर भारती

“चारों तरफ़ उपवासों का शोर है, उपवास, उसके विरुद्ध उपवास, विरुद्ध उपवास के विरुद्ध उपवास और विरुद्ध के, विरुद्ध के विरुद्ध उपवास।”

— धर्मवीर भारती

“कहीं न कहीं, हमारा कोई न कोई अंश प्रतिक्षण मरता रहता है।”

— धर्मवीर भारती

“वस्तुतः यह सारा जीवन रसमय अनुभूतियों की सार्थक शृंखला न होकर—असंबद्ध क्षणों की भँवर है, जिसकी कोई दिशा नहीं।”

— धर्मवीर भारती

“कोई ज़रूरत नहीं कि कथाकार कहानी के अंत में पाठक पर आस्था थोप ही दे।”

— धर्मवीर भारती

“मृत्यु शायद किसी एक अमंगल क्षण में घटित होने वाली विभीषिका नहीं है। वह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।”

— धर्मवीर भारती

“ज़िंदगी को फूलों से तोलकर, फूलों से मापकर फेंक देने में कितना सुख है।”

— धर्मवीर भारती

“मैं उस मृत्यु की चिंता नहीं करता जो अकस्मात् झटके से सांसों की डोर को तोड़ देगी। मैं उस मृत्यु के बारे में अक्सर सोचता हूँ जो क्षण-क्षण घटित हो रही है, हममें, तुममें, सबमें।”

— धर्मवीर भारती

“शिखरों की ऊँचाई कर्म की नीचता का परिहार नहीं करती।”

— धर्मवीर भारती

“डरने में उतनी यातना नहीं है जितनी वह होने में जिससे सबके सब केवल भय खाते हों।”

— धर्मवीर भारती

“सचाई कहाँ है—मैं आज तक नहीं समझ पाया।”

— धर्मवीर भारती

“सपने में बड़ा उल्लास है, सुंदर भी है, रहस्यमय भी है। यही सपने का अर्थ है।”

— धर्मवीर भारती

“मैं उस मृत्यु की चिंता नहीं करता जो अकस्मात झटके से साँसों की डोर को तोड़ देगी।”

— धर्मवीर भारती

“हिंदी की समकालीन समीक्षा में बार-बार जो नवलेखन से अनास्था की शिकायत की जाती है, दुर्भाग्य से उसकी प्रकृति बहुत कुछ बहेलिया-विप्र के शाप जैसी है।”

— धर्मवीर भारती

“दुनिया की कोई भाषा नहीं जो पृथक व्यक्तियों के निगूढ़तम मर्म के बीच वास्तविक सेतु का काम कर सके।”

— धर्मवीर भारती

हिंदी साहित्यकार व कवि के अन्य रचनाकार