विचारघर

विचारघर › हिंदी साहित्यकार व कवि › देवीशंकर अवस्थी

देवीशंकर अवस्थी — सूक्ति व विचार

देवीशंकर अवस्थी के प्रेरित करने वाले विचार, सूक्तियाँ और उद्धरण — हिंदी में। देवीशंकर अवस्थी के प्रसिद्ध विचार पढ़ें और उन्हें तस्वीर बनाकर WhatsApp, Facebook या Instagram पर साझा करें।

“भावजगत की वस्तु को आकार देने का प्रयास—ऐसा आकार देने का प्रयास; जिससे कि वह भाव अधिक से अधिक संप्रेष्य बन सके और अन्य चित्रों में भी वैसी ही दीप्ति या द्युति उत्पन्न कर सके—कलाकार का लक्ष्य होता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कोई कृति अपने आप में एकांत सत्य नहीं होती है, वह अपने समय तक की परंपरा की अंतिम कड़ी भी होती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“जन-मन की गाए बिना साहित्य में शाश्वत होने की क्षमता नहीं।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कविता के लिए चित्रभाषा की आवश्यकता पड़ती है। उसके शब्द सस्वर होने चाहिए, जो बोलते हों सेब की तरह—जिनके रस की मधुर लालिमा भीतर न समा सकने के कारण बाहर झलक पड़े।”

— देवीशंकर अवस्थी

“मानव की प्रवृत्ति आनंद एवं सौंदर्योंमुखी है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कोई भी कृति नितांत वैयक्तिक नहीं होती; वह अपनी परंपरा की उस युग तक की अंतिम कृति होती है, जिससे कि नई परंपरा का नैरंतर्य भी क्षरित हो सकता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“वास्तव में श्रेष्ठ साहित्य की रचना, परंपरा के भीतर युग के यथार्थ को समेट कर होती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“शिशु की नग्नावस्था जिस प्रकार पावनता का अतिक्रमण नहीं करती, उस प्रकार कलाकार की सौंदर्य सृष्टि भी सत्य और पवित्र होती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“अनुभूति ही कला का मूल बीज है। अनुभूति के भी मूल में मानव की सौंदर्यखोजी प्रवृत्ति है, इसीलिए कला की दृष्टि सौंदर्य-विधायिनी है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कलाकार वस्तु को खंड-खंड करके नहीं देखता, उसे वह संपूर्ण रूप में ही चित्रित करता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कला की सबसे बड़ी उपयोगिता है—कर्म कोलाहलमय जीवन को सबल, सरस एवं प्राणवान बनाना।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कला में एकांगिता न होनी चाहिए। यदि एक ओर कला का सृजन कला की वृद्धि के लिए; उसके विकास के लिए हो, तो दूसरी ओर उसका सृजन जीवन को सबल एवं विकसित करने के लिए भी हो।”

— देवीशंकर अवस्थी

“आनंद का जन्मदाता है रस, रस की सृष्टि करती है 'कला'।”

— देवीशंकर अवस्थी

“सभ्य और सुसंस्कृत व्यक्ति के लिए ज्ञान का छोटा अणु भी उपयोगी एवं आवश्यक होता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“वास्तविक कला कभी अशिव नहीं होती। वह तो व्यक्ति के सत् पक्ष एवं दुर्बल असत् पक्ष दोनों को उपस्थित करती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“रचनाशीलता के लिए एक चुनौती होनी चाहिए और वैचारिक संघर्ष, हर रचनाकार को अपने स्तर पर उद्बुद्ध करता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“वास्तव में कृतिकार के प्रेष्य अनुभव का मात्र भावन करना; पर उसकी परीक्षा न करना—जीवन में अंधभाव से चलना ही नहीं है, पीछे भी लौटना है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“आधुनिक कलाकार मात्र परंपरा के प्रसंग में ही आधुनिक होगा—पुराने से भिन्न हो जाने के अर्थ में।”

— देवीशंकर अवस्थी

“अगर भारतीयता को आधुनिकता के विरोध में खड़ा कर दिया जाएगा; तो बहस के नुक़्तों में बल का आग्रह बदल जाएगा और विपथगा बन जाने की पूरी संभावना रहेगी। भारतीयता माने प्राचीनतावाद नहीं ही है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“आज भी कविता और गद्य की भाषा का अंतर भावावेश की भाषा का अंत है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“समकालीनता-बोध से रहित आलोचना को आलोचना नहीं कहा जा सकता—शोध, पांडित्य या कुछ और भले ही कह दिया जाए।”

— देवीशंकर अवस्थी

“ख्याति न मिलने की कुंठा भीतर-भीतर विरोधी बना देती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“जीनियस की प्रशंसा नहीं होती। या तो उसकी निंदा होती है या फिर applause होता है। प्रशंसा (Praise) सदैव ‘मीडियाकर’ की होती है। मसलन यह बहुत अच्छा पढ़ाता है, या उसका स्वभाव बहुत अच्छा है या वह बड़ा सज्जन है। ये सारे शब्द और विशेषण ‘मीडियाकर’ के पर्याय हैं।”

— देवीशंकर अवस्थी

“अनुभूति की अभिव्यक्ति ही कला का रूप धारण करती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“युग चेतना की अभिव्यक्ति के लिए अपना एक छंद चाहिए।”

— देवीशंकर अवस्थी

“कला-सृष्टि जीवन की सार्थकता है। जीवन से उसे अलग देखना अपराध है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“जीवन की व्याख्या ही नहीं करनी पड़ती है, बल्कि जीवित रहने की प्रक्रिया भी खोजनी पड़ती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“आलोचना का प्राथमिक दायित्व नवलेखन के प्रति ही है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“वास्तव में श्रेष्ठ साहित्य की रचना परंपरा के भीतर युग के यथार्थ को समेट लेती है।”

— देवीशंकर अवस्थी

“जब एक सही पंक्ति बन जाती है तो उसमें परिवर्तन संभव नहीं।”

— देवीशंकर अवस्थी

“शाश्वत सत्य का समावेश ही काव्य और कला को स्थायित्व प्रदान करता है।”

— देवीशंकर अवस्थी

हिंदी साहित्यकार व कवि के अन्य रचनाकार